Advertisement
Madhya Pradesh

BJP का दिग्विजय पर वार, “सबसे ज्यादा झूठे हैं दिग्विजय सिंह, हिंदू होने पर आती है शर्म”

Share
Advertisement

Indore: पिछले तीन दिनों से इंदौर का दौरा कर रहे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को देश में सर्वाधिक झूठ बोलने वाला नेता बताया है। उन्होंने दिग्विजय सिंह के उस ट्वीट का जवाब दिया जिसमें उन्होंने लिखा है कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रही है। उसमें दिग्विजय सिंह पहले नंबर पर हैं।

Advertisement

सोनिया गांधी और राहुल गांधी को खुश करने के लिए हिंदुत्व और आरएसएस पर आक्रमण करने का काम दिग्विजय सिंह करते हैं। बीजेपी के अध्यक्ष ने कहा कि इस देश को गुमराह करने और हिंदुत्व पर आक्रमण करने वाले ये वो लोग हैं, जिन्हे हिंदू होने पर शर्म आती है। आज वो कह रहे है कि हिंदू होने पर हमे गर्व है। यही समय का परिवर्तन है, लेकिन इस परिवर्तन को जनता जानती है। ये तात्कालिक स्वार्थों के लिए इस प्रकार की भाषा बोलना, मंदिर जाना ये सब चीजें जनता समझ चुकी है। फूट डालो राज करो, गुमराह करो ये कांग्रेस के खून में है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ राजनीति में अप्रसांगिक हो गए हैं। वो चल फिर नहीं सकते है। इस युवा एमपी में उनके पास लोग नहीं बचे, जमीनी कार्यकर्ता नहीं हैं, नेता नहीं बचे। इसलिए बीजेपी के असंतुष्टों को तलाशते रहते हैं। हमारा कार्यकर्ता कोई नाराज भी होगा तो हम उसे मना लेंगे, क्योंकि बीजेपी एक परिवार है, कांग्रेस में केवल एक परिवार है।

Share
Published by
Komal Singh

Recent Posts

Advertisement

राहुल गांधी के लिए प्रचार करेंगे पप्पू यादव, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

Pappu Yadav in Raebareli: लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में सारे बड़े नेता अपनी…

May 11, 2024

‘PM मोदी जो भी कहते हैं वह झूठ है’, महाराष्ट्र में बोलीं प्रियंका गांधी… ‘मेरे भाई राहुल ने लोगों की समस्याओं…’

Priyanka Gandhi: महाराष्ट्र के नंदुरबार में 'न्याय संकल्प सभा' को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव…

May 11, 2024

Delhi: पंजाब के सीएम भगवंत मान का एनडीए पर तंज, बोले… 400 पार तो क्या, बेड़ा पार भी नहीं होगा

CM of Punjab: दिल्ली के सीएम केजरीवाल की पीसी से पहले पार्टी कार्यालय में पंजाब…

May 11, 2024

‘कांग्रेस पार्टी को इस बार उनके शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं’, ओडिशा में गरजे PM मोदी

PM Modi: ओडिशा के बरगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "...कांग्रेस पार्टी इस बार…

May 11, 2024

Mainpuri: संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम की मौत, परिजनों ने लगाया पीट पीट कर हत्या का आरोप

Mainpuri: मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जन्मदिन कार्यक्रम में…

May 11, 2024

अपने लिए नहीं, अमित शाह के लिए वोट मांग रहे मोदी जी, दो महीने में बदल दिया जाएगा यूपी का CM- केजरीवाल

PC of CM Kejriwal: शनिवार को दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय…

May 11, 2024

This website uses cookies.