Advertisement
Madhya Pradesh

MP में आज से दिखेगा बिपरजॉय का असर, 11 जिलों में गिरेगा पानी

Share
Advertisement

गुजरात में तबाही मचाने वाले तूफान बिपरजॉय का 18 जून से मध्य प्रदेश पर असर दिखने लगेगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में दो तरह के मौसम दिखाई देने के आसार हैं। कुछ जिलों में बादल छाएंगे और बारिश होगी, वहीं कुछ जिलों में लू चलेगी। विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 17 जून को प्रदेश के 9 जिलों में पानी गिरा और कई जगह तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग का कहना है कि भोपाल, छतरपुर, रतलाम, उज्जैन, धार, नीमच, मंदसौर, श्योपुरकला, ग्वालियर, पन्ना और मुरैना जिलों में बादल छाएंगे और बारिश होगी।

Advertisement

दमोह, जबलपुर, उमरिया, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, और सिवनी में लू चलने के आसार हैं। 17 जून को भी रीवा, सिवनी, सीधी, दमोह और जबलपुर में लू चली थी। यहां पारा 41 डिग्री के ऊपर था। भोपाल मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में 25 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। बीते दिनों भोपाल बड़वानी धार, बालाघाट, अनूपपुर, सिवनी समेत कई इलाकों में प्री मानसून गतिविधियां देखी गई हैं। एमपी में फिलहाल तूफान का असर नहीं है, लेकिन 18, 19 जून के करीब ग्वालियर चंबल इलाके में तूफान के कारण बारिश गरज चमक की संभावना है। इस सीजन मध्य प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है।

पिछले मानसून सामान्य से अधिक वर्षा के चलते प्रदेश के डेम और वॉटर रिसोर्स अच्छे से रिचार्ज हो गए थे। आईएमडी के मुताबिक आज हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम मध्य प्रदेश, पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर बिजली, तेज आंधी और गरज के साथ बारिश बारिश होने की उम्मीद है।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election phase 4 Voting LIVE: 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान शुरू, यहा देंखे सारे अपडेट

Lok Sabha Election phase 4 Voting LIVE: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 13…

May 13, 2024

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

This website uses cookies.