Advertisement
State

Lucknow: बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Share
Advertisement

यूपी की राजधानी लखनऊ(Lucknow) के सरोजनीनगर विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला का मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वे करीब 77 वर्ष के थे। पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते ही समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Advertisement

बता दें कि शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। सरोजनीनगर के रहीम नगर इलाके के पड़ियाना गांव निवासी शारदा प्रताप शुक्ला ने राजनीति के मैदान में काफी दूरी तय की। उनके निधन पर लखनऊ के भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

शारदा प्रताप शुक्ला के निधन पर सरोजनीनगर के मौजूद विधायक राजेश्वर सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि स्तब्ध हूं, निशब्द हूं। सरोजनीनगर भाजपा परिवार ने अपने वरिष्ठ सदस्य को खो दिया है। पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। विधायक ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना शोक संपप्त परिजनों के साथ है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

ये भी पढ़ें: UP: कूड़े के ढेर में मिला नवजात शिशु, बना आधी संपत्ति का मालिक

Recent Posts

Advertisement

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

Rajasthan: NEET एग्जाम से एक दिन पहले फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, 2 वर्ष से कर रहा था तैयारी

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बृज नगर में शनिवार…

May 5, 2024

“तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है, सीतापुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया.…

May 5, 2024

Kishanganj: एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत

Kishanganj: बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला…

May 5, 2024

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

This website uses cookies.