Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान कल सम्पन्न हो गया है। इस चुनाव में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत मतपेटियों में बद हो गई। अब सभी पार्टियां तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को खत्म होने के बाद आज 27 अप्रैल से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ताबड़ताेड़ चुनाव प्रचार में जुटेंगे।
तीसरे चरण से लेकर सातवें चरण तक आक्रामक तरीके से प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव हर दिन दो से तीन जनसभाएं करेंगे। तीसरे चरण में परिवार के ही तीन सदस्य किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें सपा मुखिया की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से, फिरोजाबाद से चचेरे भाई अक्षय यादव व बदायूं के आदित्य यादव हैं।
पार्टी अखिलेश की जनसभाओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे रही है, इसी को देखते हुए अखिलेश ने भी अपने प्रचार अभियान समिति को तीसरे चरण से लेकर सातवें चरण तक के चुनाव कार्यक्रम तय करने के निर्देश दे दिए हैं। तीसरे चरण में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं जैसी सीटों पर चुनाव प्रचार करते हुए अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: गुजरात में दहाड़ेंगे अमित शाह, लगाएंगे चुनावी ललकार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप
Mamata Banerjee said: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना बनगांव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री…
Priyanka in Raebareli: रायबरेली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी सभा को…
Rahul Gandhi in Raebareli: उत्तरप्रदेश स्थित रायबरेली के हरचंदपुर में राहुल गांधी ने एक जनसभा…
Banda: देश में 80 करोड़ जरुरतमंदों को फ्री में राशन दिया जा रहा है। वहीं…
Delhi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन…
Amit Shah in Maharashtra: महाराष्ट्र के धुले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा…
This website uses cookies.