Advertisement
State

Lok Sabha Election: सीएम योगी ने प्रबुद्धजनों संग अमरोहा में किया संवाद, बोले- हम खुद तय करते हैं अपना वर्तमान और भविष्य

Share
Advertisement

Lok Sabha Election: आपने वर्ष 2014 के पहले और बाद का भारत देखा है। वर्ष 2014 से पहले जहां देश में परस्पर अविश्वास का वातावरण था। देश में चारो ओर अराजकता के साथ भ्रष्टाचार फैला था। देश की सीमाएं असुरक्षित थी। उस दौरान नक्सलवाद, उग्रवाद और अलगावाद चरम पर था। इससे दुनिया में भारत का सम्मान भी कम हुआ था। वहीं वर्ष 2014 के बाद दुनिया में भारत का सम्मान तो बढ़ा ही साथ में देश की सीमाएं सुरक्षित हुईं। देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हुआ। इसके अलावा आज देश में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर है। वर्ष 2014 के पहले अमरोहा से दिल्ली की दूरी तय करने में 5 से 6 घंटे लगते थे, वहीं आज दो घंटे में यह दूरी तय की जाती है। ये सब पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो पाया है।

Advertisement

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अमरोहा में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कही। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्धजनों से पूर्व सांसद और बीजेपी के प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट की अपील की।

आपका एक वोट सही पार्टी को जाता है तो आस्था का होता है सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने 2014 में बीजेपी प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर को वोट दिया तो अमरोहा से दिल्ली की दूरी कम हुई। वहीं 2019 में आप चूके थे तो यहां का सांसद भारत माता की जय-जय करने में संकोच करता था। यह आपके एक वोट की कीमत को दर्शाता है। एक वोट कर्फ्यू भी लगा देता है और एक वोट कावड़ यात्रा भी निकाल देता है। आपका वोट सही दिशा में जाता है तो कावड़ यात्रा निकलती है और गलत हाथों में जाता है तो कर्फ्यू लगा देता है। इतना ही नहीं वही वोट सही दिशा और सही पार्टी के पास जाता है तो आस्था का सम्मान कर देता है। यही वजह है कि 500 वर्षों का इंतजार अयोध्या धाम में समाप्त हुआ है और रामलला अपने नव्य, दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं।

उन्होंने कहा कि क्या सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग यह कर पाते। भारत सरकार ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित कर स्पष्ट किया है कि वह किसान हितैषी है। यह सम्मान केवल उनका नहीं है बल्कि हर प्रदेश वासियों और अन्नादाताओं का है। आजादी के बाद सबसे पहले चौधरी चरण सिंह ने ही किसान भाइयों के हितों की आवाज उठायी थी। उन्होंने कहा था कि भारत के विकास का रास्ता खेत और खलिहान से होकर ही जाता है। उन्होंने कहा अगर अन्नदाता बदहाल होगा तो देश विकास नहीं कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हे यह सम्मान देेकर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की है।

प्रधानमंत्री ने प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ देश को चलाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम अपना वर्तमान और भविष्य कैसा चाहते हैं, यह हम खुद तय करते हैं। पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्रतिबद्धता और मजबूती के साथ चलाया है। उसी का परिणाम है कि उनके द्वारा किये गये कार्यों की गारंटी पूरे देश में गूंज रही है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी विकसित भारत गारंटी है। इसका मतलब देश के 12 करोड़ अन्नदाताें को किसान सम्मान निधि, 4 करोड़ गरीबों को सर ढकने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, ढाई करोड़ को मुफ्त में बिजली का कनेक्शन, 10 करोड़ गरीबों को मुफ्त में उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का सिलेंडर, 60 करोड लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा का कवर है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ और देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ मिलना ही मोदी की गारंटी है।

सीएम योगी ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है इसलिए वह विफल हुए जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है इसलिए वह सफल हुए। उन्होंने देशवासियों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। सपा, बसपा और कांग्रेस के लोग जब सत्ता में आते हैं तो जातिवाद के नाम पर सामाजिक ताने-बाने को चिन्ह करते हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना भेदभाव के हर देशवासी और गरीब को योजनाओं को लाभ दिया। साथ ही उन्होंने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया। उनके इस समर्पण को देखते हुए हमें उन्हे तीसरा कार्यकाल भी देना है ताकि देश दुनिया में तीसरी बड़ी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सके।

कार्यक्रम में बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह सिसोदिया, मंत्री संजय सिंह गंगवार, बीजेपी के जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी, नरेश तोमर, ललित, रेखा नागर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: सीएम योगी ने प्रबुद्धजनों संग बिजनौर में किया संवाद, बोले- यहां से बनती है भारत की पहचान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.