Advertisement
State

रेप का आरोपी बिहार में जादूगर बन दिखा रहा था खेल, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share
Advertisement

मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने 15 साल पुराने रेप के मामले में एक इनामी आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी जमानत पर रिहा हुआ था, जिसके बाद फरार हो गया था। आरोपी बिहार के पटना में जादूगर बन स्टेज शो कर रहा था, जब पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो उसका शो चल रहा था, जिस पर पुलिस ने दर्शक बनकर पहले उसका शो देखा फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी ने 2007 में रेप किया था, जिसके बाद वह कोर्ट से जमानत पर बाहर आया था, बाद में पेशी के लिए नहीं पहुंचा, जिस पर कोर्ट ने पुलिस को आरोपी की तलाश में लगाया था। खंडवा पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया।

Advertisement

एमपी का आरोपी बिहार में बना जादूगर
मामला खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र का है। टीआई शिवराम जाट के अनुसार, सुरगांव बंजारी के निवासी नानकराम पुत्र रामेश्वर गवली पर 15 साल पहले दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी नानकराम को गिरफ्तार भी किया, उसके बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। लेकिन आरोपी कोर्ट पेशी पर नहीं आया और फरार हो गया। एसपी विवेक सिंह ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। बीते दिनों हेड कॉन्स्टेबल रफीक खान को मुखबिर से सूचना मिली कि नानकराम जादूगर बनकर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में रह रहा।  उसने वहां का आधार कार्ड भी बनवा लिया है। फिलहाल वह पटना में जादू का शो करने गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम पटना पहुंची। शो खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अलग-अलग जादूगरों से सीखा जादू
बताया जा रहा है आरोपी ने फरार होने के बाद ग्वालियर, लखनऊ और मुजफ्फरपुर बिहार में रह कर अलग-अलग जादूगरों के साथ काम किया और जादू सीखा। आरोपी खुद को सम्राट जादूगर बताता था। लखनऊ में भी उसने अपना ठिकाना बनाया था। उसने जादू के शो दिखाने के लिए एक टीम भी बना रखी थी, जिसमें लड़के और लड़कियां शामिल थे।

Recent Posts

Advertisement

Gorakhpur: आतंकियों की फैक्ट्री रखने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा, गोरखपुर में बोले- सीएम योगी

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर सपा…

May 10, 2024

CM मोहन यादव ने राहुल गांधी को बताया झूठा, शिवराज चौहान की करी जमकर तारीफ

MP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है, चौथे चरण…

May 10, 2024

लगातार दूसरी बार सहकारी संस्था इफको के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने दिलीप संघाणी एवं बलवीर सिंह

Co-operative society News: सहकारी संस्था इफको की प्रबंध समिति के नई दिल्ली में संपन्न हुए…

May 10, 2024

झारखंड में अमित शाह बोले- ‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, BJP का स्टैंड क्लियर है कि PoK…’

Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…

May 10, 2024

आखिर कहां सेंड किए जा रहे थे हॉस्टल की छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो, हुआ खुलासा हो तो…

Obscene photos send on whatsaap: कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

May 10, 2024

This website uses cookies.