Advertisement
State

कर्नाटक: युवक ने शख़्स का गला काटकर पिया उसका खून, बनाया वीडियो

Share
Advertisement

कर्नाटक: इंसान के अपराध करने की भी एक सीमा होती है लेकिन कर्नाटक के कोलार जिले में एक युवक ने वह सीमाएं भी तोड़ दीं। उसने एक शख्स का गला काटा और फिर उसका खून पीने लगा। वह यहीं पर नहीं रुका। उसने इस घटनाक्रम का अपने दोस्त से वीडियो भी बनवाया और पीड़ित के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार कोलार जिले के चिंतामणी में रहने वाला विजय सब्जी और कपड़ों का छोटा मोटा कारोबार करता था। अपने माल की ढुलाई के लिए वो महेश नाम के युवक की गाड़ी किराए पर लेता था। इस दौरान महेश का विजय के घर आना जाना शुरू हुआ तो विजय की पत्नी के साथ उसकी बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय पहले विजय को इस बात का एहसास हुआ कि उसकी पत्नी और महेश आपस में घंटों बातें करते हैं। इस मसले को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ और विजय के महेश को उसकी पत्नी से दूर रहने की वार्निंग भी दी। लेकिन बावजूद इसके महेश और विजय की पत्नी के बीच बातचीत जारी रही। इस बात से गुस्साए विजय ने 19 जून को महेश को माल की ढुलाई के बहाने एक सुनसान इलाके में बुलाया। यहां विजय जॉन नाम के अपने एक रिश्तेदार को अपने साथ ले गया। यहां विजय और महेश के बीच बहस हुई, जिसके बाद विजय ने अपने पास रखे चाकू से महेश का गला काटकर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद विजय ने जो किया उसकी कल्पना भी कोई नहीं कर सकता। विजय ने महेश का खून पिया और जॉन को ये सब मोबाइल में रिकार्ड करने को कहा। जॉन बहुत ज्यादा डर गया था, इसके बाद दोनों महेश को वहीं छोड़कर वहां से भाग गए। चूंकि महेश पर वार छोटे चाकू से किया गया था इसीलिए उसकी जान बच गई और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हालांकि पहले महेश ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी इसीलिए पुलिस को घटना की सूचना तत्काल नहीं मिली। लेकिन जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने महेश को ट्रेस कर उसकी शिकायत के आधार पर आरोपी विजय को अरेस्ट कर लिया।

ये भी पढ़े: Karnataka: घर पर गांजा उगाने और बेचने के आरोप में 3 स्टूडेंट गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

‘छपरा के हित में करूंगा काम, जिन्होंने मत दिया उनका और जिन्होंने मत नहीं दिया उनका भी सांसद हूं’

Rajiv Pratap Rudy: छपरा से भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगा दी है। छपरा सांसद…

June 5, 2024

Lallu Singh: क्या लल्लू सिंह हार से लाल-पीला हुए सोनू निगम ? जानें वायरल हो रहा पोस्ट की सच्चाई

Lallu Singh: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम स्पष्ट हो चुके हैं। एनडीए को 292 तो…

June 5, 2024

Delhi Hospital Fire: लाजपत नगर के आई-7 अस्पताल में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

Delhi Hospital Fire: राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर के आई-7 अस्पातल में बुधवार सुबह करीब…

June 5, 2024

INDI Alliance: जनता को धन्यवाद, CM नीतीश और चंद्रबाबू नायडू से संपर्क पर कही ये बात…

INDI Alliance Leaders Said:  इंडी ब्लॉक के चुनाव में गत वर्षों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन…

June 5, 2024

Nitish Kumar: दिल्ली पहुंचने के बाद बोले सीएम नीतीश, सरकार को बनेगी ही….

Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है।…

June 5, 2024

Uttarakhand: रास्ता भटके ट्रैकर्स… एसडीआरएफ को मिली बड़ी सफलता…8 लोगों का किया रेस्क्यू

Uttarakhand : एसडीआरएफ को बड़ी सफलता मिली है। 8 लोगों को सकुशल बाहर निकाल कर…

June 5, 2024

This website uses cookies.