Kaimur Crime: कैमूर में एक ही दिन में दो हत्याओं की बात सामने आई है। बताया गया कि यहां एक प्रधानाध्यापिका की गोली मारकर कि हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरी ओर नहर किनारे एक युवक का शव मिला है। परिजनों द्वारा युवक की हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मामलों की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के लक्षणपुरा गांव में प्राध्यापिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रधानाध्यापिका के हत्या मामले में डीएसपी ने बताया कि जांच के बाद प्रथम दृष्टया से पता चला है कि हत्यारे ने कई लोगों से कर्जा लिया था। वह इसके बाद छुपता फिर रहा था। बताया गया कि उसकी जानकारी प्राध्यापिका ने कर्ज देने वालों को दे दी। जिससे नाराज होकर कर्जदार युवक ने प्राध्यापिका की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने हत्यारे को शरण देने वाले संतोष सिंह को हिरासत में ले लिया है और हत्यारोपी सतीश सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गई है।
तो वहीं दूसरी घटना भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव की है। यहां संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक मृतक युवक भभुआ थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी मुमताज खान का पुत्र शाहिद खान उर्फ रिंकू बताया जाता है.
मृतक के पिता ने बताया कि शाहिद घर से शाम को 6 बजे गया था। 7 बजे घर पर उसका फोन आया था। फोन पर उसने घर आने की बात कहकर खाने के लिए कुछ बनाने को कहा था लेकिन वो घर नहीं पहुंचा। अगली सुबह गांव के पक्षिम नहर से उसका शव बरामद किया गया। शव के पास से गांव के ही एक युवक रितेश का फोटो बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रितेश को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
मृतक के पिता ने गिरफ्तार युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका मोबाईल मेरे बेटे के मोबाईल से अदला-बदली हो गया था. जिसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। उसी ने मेरे बेटे की हत्या की है. पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है।
रिपोर्टः प्रमोद कुमार, संवाददाता, कैमूर, बिहार
ये भी पढ़ें: लालू यादव भी नहीं होंगे प्राण प्रतिष्ठा में शामिल, सीट शेयरिंग पर कही ये बात
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar
Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…
Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…
CM Yogi in Kurukshetra: हरियाणा के चुनावी समर में उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक व…
Nalanda news: हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं…
Road Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़े हादसे की ख़बर है. यहां तेंदूपत्ता…
CM Yogi in Chandigarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक जनसभा…
This website uses cookies.