Advertisement
Jharkhand

24 से 26 मई तक झारखंड दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Share
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक झारखंड का दौरा करेंगी और इसके मद्देनजर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति मुर्मू 24 से 26 मई तक रांची में रहने वाली हैं। उनके निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वह रांची के राजभवन में रूकेंगी। 

Advertisement

राजधानी रांची में नए हाईकोर्ट भवन और नामकुम स्थित आईआईआईटी में आयोजित दीक्षांत कार्यक्रम में भाग लेंगी। उग्रवादी एवं आतंकी गतिविधि के मद्देनजर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उक्त स्थानों को रेड जोन घोषित किया गया है। सीनियर एसपी की ओर से ड्रोन नियम 2021 के नियम 22, 24 एवं 26 में दी गयी शक्तियों का प्रयोग करते हुए नए उच्च न्यायालय भवन, धुर्वा से 02 किमी, जेयूटी (आईआईआईटी) नामकुम से 02 किमी एवं राजभवन से 02 किमी की परिधि क्षेत्र को 24 मई से 26 मई तक अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है। 

रेड जोन में कोई भी व्यक्ति सक्षम पदाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन का परिचालन नहीं कर सकेगा। राष्ट्रपति 24 मई को देवघर आयेंगी और वहां से लौटने पर वे रांची के धुर्वा में बनाये गये नये हाईकोर्ट भवन के उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगी। रात्रि विश्राम, भोजन आदि की व्यवस्था राजभवन में रहेंगी। 

25 मई को राष्ट्रपति खूंटी में आदिवासी महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे रांची के नामकुम में आयोजित आईआईटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। 26 मई को राजभवन में ही गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर आईएएस अफसरों को तैनात किया गया है। 

पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था और सुरक्षा की जवाबदेही एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर व भू-राजस्व सचिव डॉ अमिताभ कौशल को दी गयी है। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ईस्टर्न एयर कमांड के सीनियर मेंटेनेंस स्टॉफ देवेंद्र श्रीवास्तव ने देवघर पहुंचकर वहां की स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की। 

राष्ट्रपति देवघर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची खूंटी और देवघर जिलों में उनकी सुरक्षा में 5400 अतिरिक्त पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। देवघर में 2000, रांची में 2500 और खूंटी में 900 अतिरिक्त जवानों की तैनाती होगी। इसमें रैप के भी जवान शामिल हैं। डीआईजी, एसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगी है। 

ये भी पढ़ें: Sonbhadra: गांव के छात्रों ने निकाला जेईई मेंस, मंत्री ने किया सम्मानित

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.