Advertisement
Jharkhand

Lok Sabha Election: गीता कोड़ा भाजपा में शामिल, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दी ये प्रतिक्रिया

Share
Advertisement

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले एक-एक कर के कई नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया है। कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। आज फिर एक और नेता ने कांग्रेस से किनारा कर लिया। झारखंड के सिंहभूम से सांसद और झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा (Geeta Koda) ने भी हाथ के बजाय कमल का साथ चुना। अब इसपर झारखंड के स्वास्थय मंत्री ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Advertisement

Lok Sabha Election: क्या बोले बन्ना गुप्ता

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गीता कोड़ा के कांग्रेस छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गीता कोड़ा के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस को को कोई झटका नहीं लगा है। उन्होंने आगे कहा कि ‘वह किस आधार पर गई हैं वो तो सभी जानते हैं क्यों गई हैं ये सभी जानते हैं। बीजेपी किस तरीके से वाशिंग मशीन है, सभी को स्वच्छ कर रही है। यहां पर जो रहेंगे वो भ्रष्ट हैं और वहां पर जो जाएंगे वह स्वच्छ हो जाएंगे।’

प्रदेश अध्यक्ष की मौजदूगी में ग्रहण की सदस्यता

गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यत ग्रहण की। सूत्रों के मुताबिक गीतो कोड़ा कांग्रेस द्वारा किए गए गठबंधन से नाखुश थीं। अब कयास लगाए जा रहे है कि गीता कोड़ा के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने के पीछे भी यही कारण हैं। 

क्या बोलीं गीता कोड़ा

भाजपा में शामिल होने के बाद गीता कोड़ा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ‘अगर कोई सांसद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मिलना चाहे तो कई स्तर पे उनका नाम स्कैन होता है। ऐसे में जनहित को लेकर काम कैसे संभव है? कांग्रेस का वास्ता सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा देने से है। तुष्टीकरण की राजनीति से उसे फुरसत नहीं है।’

ये भी पढ़ें- Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने खत्म की भूख हड़ताल, बोले- गांव का दौरा कर लोगों को समझाऊंगा अपना पक्ष

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

तेजस्वी बोले, अगर पीएम मोदी जी ने 10 साल में हमसे ज्यादा नौकरी दी होगी तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास

Tejashwi to PM Modi: बिहार में आरजेडी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव…

May 20, 2024

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को किया गिरफ्तार

Four Terrorist Arrested: गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया,…

May 20, 2024

छत्तीसगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुःख

Expressed Grief: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी…

May 20, 2024

बिहार के नवादा में सड़क हादसा, तीन लोगों की मौत

Road Accident in Nawada: नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां रफ्तार…

May 20, 2024

बिहार के बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत

Begusarai: बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे की ख़बर है. यहां पांच लोगों की…

May 20, 2024

LokSabha Election live: शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 73 प्रतिशत वोटिंग

Lok Sabha Election live: लोकसभा चुनाव के पांचेवें चरण के लिए सोमवार सुबह 7 बजे से…

May 20, 2024

This website uses cookies.