Advertisement

देवघर में झारखंड के पर्यटन मंत्री ने किया झंडोतोलन, गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

Share
Advertisement

झारखंड सरकार के खेल कूद पर्यटन एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन ने के. के. एन. स्टेडियम देवघर में झंडोतोलन किया। उसके बाद मंत्री ने समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले और स्कूली बच्चों को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित भी किया। खेल के छेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले का हौसला अफजाई किया साथ ही मंत्री ने उपस्थिति लोगों को सम्बोधित भी किया और झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की तारीफ करते हुए राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही।

Advertisement

योजनाओं के बारे में बताया और कहा की झारखंड की गरीब घर के बच्चे अब विदेशों में पढ़ाई करने जा रहे हैं और इसका पूरा खर्च राज्य सरकार कर रही है। पर्यटन मंत्री ने अपने विभाग के बारे में बात करते हुए कहा झारखंड में तेजी से पर्यटन के छेत्र में काम हो रहा है। कई मंदिरों मजारों का विकास हो रहा है जिससे पर्यटन स्थल पर पर्यटको की संख्या में वृद्धि होगी और रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होगा। अंत में मंत्री ने देश सेवा के लिए शहीद होने वाले के परिजन को सोल ओढ़कर सम्मानित किया।

(देवघर से पप्पु भारतीय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Jharkhand: लगातार बढ़ रही डेंगू और चिकनगुनिया की बीमारी, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें