Advertisement
Jharkhand

Jharkhand: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी कर रहे सत्याग्रह

Share
Advertisement

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के विरोध में पूरे देश भर में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहा है। इसी कड़ी में झारखंड कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राजधानी रांची सहित विभिन्न जिलों में आंदोलन कर रहे हैं। राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सत्याग्रह कर रहे हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सभी धरना पर बैठेंगे। धरना पर बैठे कांग्रेसियों ने कहा कि पूरी दुनिया जिस लोकतंत्र का उदाहरण देती है, उसे आज मिटाने की कोशिश की जा रही है। सवाल पूछने पर सदस्यता रद्द कर दी जा रही है। कांग्रेस पार्टी आंदोलन से निकली और आंदोलन कर देश को आजाद करायी है। पार्टी संघर्षों से नहीं डरती है। हम अंजाम पर फोकस करते हैं।

Advertisement

लोकतंत्र को बचना हमारी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि हमलोग महात्मा गांधी के बताए रास्ते का पालन करते हुए सत्याग्रह कर रहे हैं। एक लंबी लड़ाई है। जिसे लड़ने के लिए आज हम धरना पर बैठे हुए हैं। हमारा प्रयास होगा कि राहुल गांधी ने अडाणी के खिलाफ जो आवाज उठाई है, उसे अंजाम तक पहुंचाएंगे। जिस तरह की कार्रवाई राहुल गांधी पर की गयी है। इससे तो लगता है कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। इस लोकतंत्र को बचना हमारी जिम्मेदारी है। बाबा साहेब ने जो संविधान देश को दिया, उसे कुचलने का काम किया जा रहा है। आज हम गांधी जी के चरणों में बैठेंगे। पूरे दिन धरना देंगे। हम तय करेंगे कि जिस लड़ाई को राहुल गांधी ने शुरू किया है, उसे कैसे अंजाम तक पहुंचाया जाए।

जुल्म तो जुल्म है, बढ़ता है मिट जाता है

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि देश में जिस तरह लोकतंत्र को उखाड़ने की व्यवस्था चल रही है। कहीं न कहीं यह देश के लिए सही नहीं है। इस तरह की चीजों को देश कभी स्वीकार नहीं करेगी। अडाणी ने एलआईसी का पैस नहीं लूटा है, उसने लाखों लोगों की उम्मीदों को लूटा है। लोग थोड़ा-थोड़ा कर अपने भविष्य के लिए, अपने बच्चों के भविष्य के लिए पैसे जमा करता है। एलआईसी का सौदा कर लोगों की उम्मीदों का सौदा कर दिया गया है। राहुल गांधी ने दुनिया के सबसे बड़े घोटाले के खिलाफ उठाया जो ये लोग डरने लगे। ये इस तरह की हरकत करने लगे हैं। हम कांग्रेस के लोग हैं। हम जुल्म से डरने वाले लोग नहीं हैं। हमारा इतिहास देश की आजादी के साथ जुड़ा हुआ है। हमने अंग्रेजों को भगाया है। जुल्म तो जुल्म है, बढ़ता है मिट जाता है। खून तो खून है टपकता है जम जाता है। ये जितना जुल्म करेंगे हम उतना ही मजबूत होंगे।

ये भी पढ़े: स्कूल का समय बदलने के लिए विधायक प्रदीप यादव ने सीएम को लिखी चिट्ठी, कहा- सुबह सात से 12 बजे तक हो स्कूल

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.