Advertisement
Jharkhand

Jharkhand: अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे स्कूल, सरकारी और निजी स्कूलों में सुबह सात बजे से शुरू होगा क्लास

Share
Advertisement

गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे। यह व्यवस्था अप्रैल महीने से लागू होने जा रही है। गर्मी में मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल चलेंगे। अभी तक सभी स्कूलों में क्लासेस 9:00 बजे से शुरू होते थे। जो अप्रैल महीने से सुबह 7:00 बजे से शुरू होंगे। यह व्यवस्था अगले 3 महीने यानी 30 जून तक बनी रहेगी। 1 अप्रैल शनिवार होने के चलते मॉर्निंग शिफ्ट का शेड्यूल 3 अप्रैल से लागू होगा।

Advertisement

मध्याहन भोजन का समय बदला

टाइम टेबल में बदलाव होने के साथ ही मध्याह्न भोजन देने के समय में भी बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल शुरू होते ही 11:00 से 11:30 तक का समय मध्यान भोजन का होगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक स्कूल की छुट्टी होने से 10 मिनट पहले बच्चे एकजुट होकर प्रार्थना करेंगे। इसके बाद 1 घंटे का समय स्पोर्ट्स का होगा। मौसम की स्थिति को देखते हुए यह इनडोर और आउटडोर दोनों हो सकता है। हालांकि स्पोर्ट्स के लेकर असमंजस की स्थिति है। मॉर्निंग शिफ्ट में स्कूल शुरू होने के बाद छुट्टी होने का समय दोपहर 1:00 का होगा। इसके बाद गर्मी के दिन में स्पोर्ट्स मुश्किल होगा। ऐसे में शिक्षक संघ ने भी शिक्षा विभाग से अनुरोध किया है कि इस पर विचार किया जाए।

45-45 मिनट की होगी क्लासेस की पहली दो घंटी

शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जो निर्देश जारी किया गया है उसके अनुसार स्कूल खुलते ही शुरू की दो घंटी 45-45 मिनट की होगी। सात बजे से स्कूल शुरू होगा। शिक्षकों को 6:45 तक स्कूल पहुंचना होगा। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 7:00 बजे से 7:15 बजे तक प्रार्थना होगी। इसके बाद क्लास में हाजिरी ली जाएगी और फिर 7:25 से पहली घंटी होगी।

पांच मिनट का मिलेगा ब्रेक

पहली 2 घंटे की पढ़ाई पूरा होने के बाद 5 मिनट का ब्रेक भी दिया जाएगा। इसके बाद तीसरी चौथी और पांचवी घंटी 40-40 मिनट की होगी। पांचवी घंटी के बाद मध्यान भोजन का समय होगा। मध्यान भोजन के बाद छठी घंटी 40 मिनट की होगी। इसके बाद 5 मिनट का ब्रेक मिलेगा और फिर छुट्टी से पहले सातवीं घंटी 35 मिनट की होगी।

ये भी पढ़े: पाकुड़ में रामनवमी को लेकर निकाला फ्लैग मार्च, पुलिस ने किया नगर भ्रमण

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.