Advertisement
Jharkhand

Jharkhand: एक साथ हुआ 5 बच्चों का जन्म, डाक्टर ने कहा जच्चा और बच्चा स्वस्थ

Share
Advertisement

Jharkhand: झारखंड में एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है जंहा एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। इस महिला की डिलवरी रांची के रिस्म में हुई है। इस बात की जानकारी रिस्म ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर बच्चों की तस्वीर शेयर कर के दी है। साथ ही अस्पताल ने ये भी बताया है कि बच्चे NICU में डाक्टरों की देखरेख में है। मां और सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सभी बच्चो का वजन करीब 1 किलो से 750 ग्राम बताया जा रहा है।

Advertisement

मां और 5 बच्चे दोनों स्वस्थ

रिम्स ने अपने ट्वीट में लिखा, “रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। बच्चे NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।” सभी नवजातों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। इन बच्चों का वजन सामान्य से काफी कम है। रिम्स ने जानकारी दी कि इन बच्चों की मां इटखोरी, चतरा की रहने वाली है। फिलहाल, मां और बच्चों दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों की निगरानी कर रही है।

26-27 हफ्ते में ही हुआ पांचों बच्चों का जन्म

रांची रिम्स के डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे अभी प्री-मैच्योर हैं। इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है। ऐसे में अभी उनको लगातार मेडिकल निगरानी की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है। वहीं इससे एक महीने पहले ही रिम्स में एक और महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया था। उस महिला के सभी बच्चे स्वस्थ हो गए थे, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि 5 बच्चों की ये मां भी पूरी तरह से स्वस्थ होकर जल्द ही पांचों नवजातों के साथ घर भेज दी जाएगी।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: प्रतिबंधित नशीली दवाओं का अवैध परिवहन करते 3 लोग गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

ये लोग कुछ भी कर लें, आपके CM शेर हैं और अपनी माताओं-बहनों को हजार रुपए महीना देकर ही दम लेंगे- सुनीता केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी…

May 5, 2024

Ayodhya: PM मोदी ने किए रामलला के दर्शन-पूजन, रोड शो में उमड़ा जनसमूह

Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार( 5 मई )को अयोध्या पहुंचे. जहां पर पीएम मोदी…

May 5, 2024

Rajasthan: NEET एग्जाम से एक दिन पहले फंदे पर लटकता मिला छात्र का शव, 2 वर्ष से कर रहा था तैयारी

Rajasthan: राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट थाना क्षेत्र के बृज नगर में शनिवार…

May 5, 2024

“तुष्टीकरण की राजनीति अब समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के शहजादों के लिए अस्तित्व की मजबूरी बन गई है, सीतापुर में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

Sitapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सीतापुर के धौरहरा में जनसभा को संबोधित किया.…

May 5, 2024

Kishanganj: एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया, जच्चा बच्चा दोनों सलामत

Kishanganj: बिहार के किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखण्ड के जालमिलिक गांव में 26 वर्षीय एक महिला…

May 5, 2024

कुआनो नदी में डूबी नाव, दो मासूम बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 Sant Kabir Nagar: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र नकहा…

May 5, 2024

This website uses cookies.