Advertisement
Jharkhand

जमशेदपुर: टाटा स्टील प्लांट में धमाका के बाद मची अफरातफरी, तीन ठेका कर्मी घायल

Share
Advertisement

जमशेदपुर: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के अंदर आज सुबह 10.20 बजे जोरदार धमाका हुआ जिसके बाद अफरातफरी मच गई, धमाके के बाद आग लग गई और गैस रिसाव (Blast Tata Steel Plant) होने लगा। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल को भी बुलाया गया। घटना आईएमएमएम कोक प्लांट के बैटरी नंबर 6 और 7 में हुई। इसमें काम कर रहे टीएन कन्स्ट्रक्शन के ठेका मजदूर नरसिंह मुर्मू को एक अजीब सी आवाज सुनाई दी। जिसके बाद एक एंगल टूट कर मुर्मू के बाईं जांघ में जोर से गिरा। इससे नरसिंह मुर्मू के जांघ में गंभीर चोट आई है। मुर्मू का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Advertisement

जोरदार आवाज के साथ हुआ विस्फोट

इंजीनियरिंग सर्विेसेस में ही यूएई से आए हरि प्रसाद सेन ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने एक जोर की आवाज सुनी। जिसके बाद सीने में दर्द शुरू हो गया। हालांकि कोई चोट नहीं लगी है। जानकारी के अनुसार गैस के रिसाव (Blast Tata Steel Plant) के चलते सेन को सीने में दर्द हुआ। उनका भी इलाज टीएमएच में चल रहा है। घटना के समय मेसर्स एसजीबी ठेका कंपनी के साहित्य कुमार भी वहां काम कर रहे थे। वे बूस्टर लाइन के लिए कोक प्लांट में मचान बनाने का काम कर रहे थे। उन्होंने भी एक जोरदार आवाज सुनी। हवा में कुछ कण उड़ते हुए दिखाई दिए। उनके घुटने के नीचे दाहिने पैर में चोट लगी है।

इस घटना की पुष्टि टाटा कारपोरेट कम्युनिकेशन ने भी की है। एक प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया गया है कि आज सुबह करीब 10:20 बजे जमशेदपुर वर्क्स स्थित कोक प्लांट के बैटरी 6 में फाउल गैस लाइन में धमाका हुआ। एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गईं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। स्थिति पर काबू पा लिया गया है। ठेका के दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया। सीने में दर्द की शिकायत करने वाले एक अन्य कर्मचारी को भी जांच के लिए टीएमएच भेजा गया। उनकी हालत स्थिर है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.