Advertisement
Jharkhand

Jamshedpur: कर्नाटक में पार्टी की जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न,बांटे लड्डू

Share
Advertisement

Jamshedpur: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत से उत्साहित कांग्रेसी कार्यक्रताओं ने शनिवार को साकची गोलचक्कर पर ढोल नगाड़ा के साथ जश्न मनाया। वहीं लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। मौके पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने यह बता दिया कि धर्म के नाम पर और झुठे वादों के सहारे ज्य़ादा दिन तक राजनीति नही की जा सकती। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार को गिरा कर अपनी सरकार बनाई थी। कर्नाटक में भ्रष्टाचार को बढ़ाया वहां की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन देकर यह बता दिया की लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर अब लोगों को बरगलाया नही जा सकता।

Advertisement

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की समस्याओं पर बात नही की लेकिन धर्म की चर्चा खूब की। दुबे ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी एक विकट समस्या है लेकिन प्रधानमंत्री ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बेरोजगारी एवं महंगाई जैसे मुद्दे पर चर्चा नही की। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने पद की गरिमा को तार तार कर दिया। कर्नाटक की जीत से हर कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साहित है। दुबे बताया कि पुरे जिले में पंचायत स्तर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता आज जश्न मना रहे है। इस दौरान लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया। ढोल बजाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया।

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर क्या  बोले CM भूपेश बघेल?

Recent Posts

Advertisement

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पिकअप वाहन पलटने से 17 मजदूरों की मौत, 18 घायल

Road Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़े हादसे की ख़बर है. यहां तेंदूपत्ता…

May 20, 2024

कांग्रेस इस लायक भी नहीं बची कि 400 सीट पर चुनाव लड़ सके- सीएम योगी

CM Yogi in Chandigarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक जनसभा…

May 20, 2024

लोकतंत्र का उत्सव मनाने मतदान केंद्र पहुंचे फिल्मी सितारे, देखें झलकियां

Film Stars Caste Vote: लोकतंत्र के पांचवें चरण में फिल्मी सितारों ने भी वोटिंग की.…

May 20, 2024

सीएम केजरीवाल की जान को खतरा, खरोंच भी आई तो बीजेपी होगी जिम्मेदार- संजय सिंह, AAP

Threat to CM Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…

May 20, 2024

PM Modi In Odisha: ओडिशा में दहाड़े PM मोदी, बोले- ओडिशा में पहली बार डबल इंजन सरकार

PM Modi roared in Odisha: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की मतदान प्रक्रिया जारी है.…

May 20, 2024

This website uses cookies.