Advertisement
Jharkhand

देवघर: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर जमकर निशाना साधा

Share
Advertisement

देवघर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज देवघर में प्रेस वार्ता कर झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 18 महीने की जेएमएम की सरकार ने कुछ भी नही किया है , 5 किलोमीटर तक सड़क का निर्माण नही किया है। वहीं, उन्होंने कहा कि देवघर एयरपोर्ट निर्माण में राज्य सरकार रोड़ा बन रही है। संथाल परगना का विकास वर्तमान सरकार नही चाहती है इसलिए आज देवघर एयरपोर्ट का अप्रोच रोड निर्माण में बाधा डाल रही है।

Advertisement

वहीं, अधिकारी के ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर भी उन्होंने कहा कि 18 महीने की सरकार में एक-एक अधिकारी का पांच-पांच बार ट्रांसफर पोस्टिंग हुआ। ट्रांसफर पोस्टिंग के मामले में झारखंड सरकार का नाम गिनीज बुक में दर्ज होना चाहिए आज तक किसी भी प्रदेश में अधिकारियों का इतनी ट्रांसफर पोस्टिंग नही हुई है।

 झारखंड की जेएमएम सरकार एक नई शर्त के साथ अधिकारी का ट्रांसफर पोस्टिंग करवा रहे हैं, साथ ही इरफान अंसारी के बयान के बारे में उन्होंने कहा कि हमें लगता है इरफान कॉंग्रेस के इशारे पर तालिबान अफगानिस्तान कर रहे हैं क्योंकि अभी तक इरफान के बयान पर कॉंग्रेस ने कोई जबाब नही दिया है। वहीं देवघर ऐम्स को झारखंड की बड़ी उपलब्धि बताया है और केंद्र की सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है लेकिन जेएमएम आदिवासी को अपना वोट बैंक बना कर रखे हुए हैं लेकिन आदिवासियों का कभी विकास के लिए काम नही किए हैं !

Share
Published by
Hindi Khabar Desk

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.