मुंबई। बीते कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी की सगाई की ख़बरें सुनने को मिल रही हैं। लेकिन अब बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने ये बात कंफर्म कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया की स्टोरी पर विद्युत और नंदिता की फोटो शेयर करते हुए उन्हें सगाई की बधाई दी है। उन्होंने हार्ट वाली इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, “अब तक की सबसे अच्छी ख़बर….बधाई।”
दरअसल, एक दिन पहले विद्युत और नंदिता ने ताज महल के सामने पोज देते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक फोटो में दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ था। फोटो को तो तारीफ मिली ही, लेकिन नंदिता के हाथ की इंगेजमेंट रिंग छुप न सकी। रिंग ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इन फोटोज़ के सामने आने के बाद से ही दोनों की सगाई की खबरें सामने आने लगी थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत जामवाल और नंदिता मेहतानी की सगाई 3 दिन पहले ही हो चुकी है। और नेहा की पोस्ट को सगाई की ख़बर की पुष्टि की तरह देखा जा रहा है। ख़बर है कि नंदिता को और विद्युत 5 महीने पहले ही रिलेशनशिप में आए थे। और अब सगाई होने के बाद जल्द ही दोनों शादी कर सकते हैं।
बता दें कि नंदिता मेहतानी की शादी पहले भी हो चुकी है, तब उनके पति करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर थे। लेकिन ये रिश्ता ज़्यादा दिन नहीं चल सका और दोनो का तलाक हो गया। उसके बाद संजय कपूर ने करिश्मा से शादी कर ली और नंदिता का अफेयर डीनो मोरिया से हो गया। काफी दिनों तक रिलेशिप मे रहने के बाद इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया।
वहीं विद्युत जामवाल भी 2 साल तक मोना सिंह के साथ रिलेशनशिप में रहे। बाद में दोनो का ब्रेकअप हो गया और मोना ने 2019 में बिजनेसमैन श्याम गोपालन से शादी कर ली थी।
विद्युत जामवाल स्टैनली का डब्बा, कमांडो: ए वन मैन आर्मी, बादशाहो, फोर्स आदि फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी करके लाखों दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।
Badaun: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने सहसवान…
CM Yogi In MP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार…
Ravi Shankar Prasad to Tejashwi: तेजस्वी यादव के हिंदू वाले बयान पर बिहार में राजनीति…
Mussoorie Road Accident: उत्तराखंड के देहरादून में मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो…
PM Modi in Lohardaga: झारखंड के लोहरदगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं भगवान…
PM Modi in Palamu: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में एक…
This website uses cookies.