Advertisement
Jharkhand

झारखंड में पहली बार दंत चिकित्सा में क्रांतिकारी कदम, जानें CM सोरेन क्या बोले?

Share
Advertisement

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने आज वर्चुअल माध्यम से दन्ता हॉस्पिटल, बोकारो में अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड (Jharkhand) जैसे राज्य में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में  इस अत्याधुनिक मशीन का स्थापित होना गौरव की बात है। इससे दांतों से संबंधित सभी बीमारियों का संपूर्ण इलाज हो सकेगा। यहां के लोगों को दांतों की बीमारियों के लिए बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना होगा। उन्होंने इसके लिए हॉस्पिटल के संचालकों को बधाई दी।

Advertisement

लोगों के दांतो से संबंधित सभी बीमारियों का सटीक और संपूर्ण इलाज हो सकेगा: CM

इस मौके पर हॉस्पिटल के संचालकों ने बताया कि झारखंड और बिहार में पहली बार इस अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन की सुविधा लोगों को मिलने जा रही है । इस मशीन के जरिए दांतो का कारगर और सटीक इलाज हो सकेगा। इसके अलावा दांतों के इलाज में पहले जहां कई कई -कई दिन लग जाते हैं, वहीं इस मशीन के माध्यम से अब काफी कम समय में दांतों से जुड़ी बीमारियों का पूरा उपचार हो सकेगा। लोगों को दांतो के इलाज के लिए बार-बार चिकित्सकों और अस्पताल में जाने की जरूरत नहीं होगी।

झारखंड- बिहार में पहली बार  दंत चिकित्सा के क्षेत्र इस अत्याधुनिक मशीन का होगा इस्तेमाल

इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और दन्ता के डॉ अभय सिन्हा तथा डॉ मनीषा सिन्हा के अलावा हॉस्पिटल के कई चिकित्सक मौजूद थे। CM आवासीय कार्यालय में सीएम हेमन्त सोरेन ने वर्चुअल माध्यम से दन्ता हॉस्पिटल, बोकारो में अत्याधुनिक प्राइम स्कैन इकोसिस्टम ऑफ मशीन का उद्घाटन किया।

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: स्कूल में फॉलिक एसिड की डोस के बाद 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Uttarakhand: देहरादून से एक घटना सामने आई है. जहां एक स्कूल में कैंप के दौरान…

May 7, 2024

Maharashtra: कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमलों में क्लीन चिट दे रही है, कांग्रेस पर बरसे PM मोदी

Maharashtra: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया आज जारी है. इस बीच प्रधानमंत्री…

May 7, 2024

राम-कृष्ण का अपमान करने वालों को वोट की ताकत से औकात पर ला दीजिए, सीतापुर में बोले CM योगी

CM Yogi: आप नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हैं। कई पीढ़ियां जिस कार्य…

May 7, 2024

‘मतदान खत्म होने के बाद EVM सील होने तक और उसके बाद…’, सपा की कार्यकर्ताओं से अपील

Lok Labha Election 2024: एक तरफ देशभर में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है…

May 7, 2024

Punjab: कांग्रेस ने फिरोजपुर लोकसभा सीट से उतारा उम्मीदवार, शेर सिंह घुबाया पर लगाया दांव

Punjab: कांग्रेस ने पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए बचे हुए आखिरी सीट पर उम्मीदवार…

May 7, 2024

This website uses cookies.