Advertisement
State

वो श्याम वर्ण, मधुर मुस्कान, गर्भगृह में विराजे सबके राम, बोलिए… जय सियाराम

Share
Advertisement

Jay SiyaRam: आखिरकार वह घड़ी आ ही गई। जिसका राम भक्त वर्षों से इंतजार कर रहे थे। 500 वर्ष का संघर्ष और कई बलिदान। इसके बाद आज सोमवार 22 जनवरी 2024 को श्रीराम लला भव्य राम मंदिर परिसर के गर्भ गृह में विराजमान हो गए। इन अद्भुत, अविस्मरणीय और परम आनंदित क्षण को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Advertisement

कई हस्तियां बनी ऐतिहासिक पल की गवाह

देश की जानी मानी हस्तियां इस क्षण की प्रत्यक्ष रूप से साक्षी बनीं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ, संघ प्रमुख मोहनराव भागवत और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अनेक हस्तियों ने इस ऐतिहासिक और पावन अनुष्ठान में हिस्सा लिया। वहीं हर राम भक्त हृदय से इस पल को महसूस कर और विभिन्न माध्यमों से इस खास नजारे को लाइव देखकर इस पल का गवाह बना है।

पूरा देश राममय

देश के तमाम शहरों, गांव-गलियों का कौना-कौना राममय हो गया। हर जगह श्रीराम, जय सियाराम की मनमोहित करने वाले शब्द गुंजायमान हैं। हर रामभक्त का रोम रोम पुलिकत और मन अह्लादित नजर आया। भक्ति और आनंद का ऐसा संगम कि मानों स्वयं ईश्वर प्रेम रस बरसा रहे हों.

अद्भुत, अलौकिक है छवि

गर्भगृह में विराजे श्रीराम हर भक्त का मन मोह रहे हैं। उनका श्यामवर्ण, मंद और मधुर मुस्कान के दर्शन कर हृदय को एक अलौकिक सुख का अनुभव हो रहा है। इस भक्ति के आंगन में धर्म की दीवारें टूट चुकी हैं। आस्था के सागर में हर कोई गोते लगाने को आतुर है। हर राम भक्त शारीरिक रूप से अयोध्या भले न पहुंचा हो लेकिन हर किसी का मन अयोध्या में ही मौजूद है। बोलिए… जय सियाराम।

यह भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठाः नेपाल से न्यूयॉर्क तक जय श्रीराम की गूंज

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

तुष्टिकरण का पूरा ध्यान रखती ‘नकली शिवसेना’, मुझे जिंदा गाड़ने की बात करते हैं- पीएम मोदी

PM Modi in Nandurbar: महाराष्ट्र के नंदुरबार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक…

May 10, 2024

Char Dham Yatra 2024: चारधाम यात्रा 2024 का शुभारम्भ, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

Char Dham Yatra 2024: चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव माँ यमुना जी के पावन धाम…

May 10, 2024

Akshaya Tratiya: लला और लल्ला के दर पर आस्था के समंदर में भक्ति का ज्वार

Akshaya Tratiya: अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्त लला(रामलला) से लेकर लल्ला(ठाकुर श्रीबांके बिहारी जी)…

May 10, 2024

मणिशंकर अय्यर के ‘पाकिस्तान प्रेम’ पर बोले केशव प्रसाद… उन्हें पाकिस्तान जाना चाहिए

Politics on ManiShankar’s Statement: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान प्रेम वाले बयान पर राजनीति…

May 10, 2024

Bihar:  तेजस्वी बोले… चिराग पासवान नादान, बने हुए हैं मोदी जी के हनुमान

Tejashwi to Chirag: बिहार में सियासी बयानबाजी जारी है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर…

May 10, 2024

Bihar: नवगछिया में कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, तीन की मौत

Accident in Bihar: बिहार के नवगछिया में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां…

May 10, 2024

This website uses cookies.