Advertisement
Categories: Haryana

प्रदेश की जनता को किसी पार्टी पर भरोसा बन रहा है तो वह आम आदमी पार्टी: डॉ सुशील गुप्ता

Share
Advertisement

चंडीगढ: हरियाणा में आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के इरादे से पार्टी के सहप्रभारी व सांसद डॉ सुशील गुप्ता लगातार दौरे पर है। यहीं नहीं उन्होंने प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है।

Advertisement

इस संबंध में पिछले दिनों डॉ सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक की। इसमें हरियाणा प्रदेश के विधानसभा, जिला परिषद व ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

डॉ सुशील गुप्ता ने बैठक में शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्या की समीक्षा भी की। जहां उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई दी, वहीं युवा नेताओं को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

डॉ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान गति पकड़ रहा है। वह जिस भी जिले के गांवों में गए, वहां लोगों ने अपने घरो से निकलकर आम आदमी पार्टी के लोगों का भव्य स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में सदस्यता अभियान के साथ उसका कारवां बढ़ता ही जा रहा है। जिसके तहत आज  लोहारू हल्के के गांव ढानी जोगियान खेड़ा,  चरखी दादरी, जेवली, चांदवास, कारीतोखा, कारी आदू,जीतपूरा,खेतमपुरा तोशम भिवानी आदि गांवों में दौरे के दौरान लोगों का उत्साह पार्टी के प्रति बनता दिखाई दिया।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में लोग भारतीय जनता पार्टी से उकता गए है, जबकि कांगे्रस को कोई चाहता ही नहीं। ऐसे में अगर प्रदेश की जनता को किसी पार्टी पर भरोसा बन रहा है तो वह आम आदमी पार्टी है। हरियाणा में दिल्ली के मॉडल पर सरकार बनाने के लिए पार्टी ने भी आने वाले चुनावों के लिए कमर कस ली है। रिपोर्ट- कंचन अरोड़ा

Recent Posts

Advertisement

सपा और कांग्रेस भारत का इस्लामीकरण करना चाहते हैं, फर्रुखाबाद में गरजे CM योगी

Farrukhabad: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के रामलीला ग्राउंड में…

May 4, 2024

इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो यूपी सरकार से 7 साल और केंद्र सरकार से 10 साल का हिसाब लिया जाएगा, अखिलेश यादव का भाजपा पर वार

UP: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा तथा…

May 4, 2024

कन्नौज से न अखिलेश जीतेंगे न उनके दोस्त राहुल गांधी रायबरेली से जीतेंगे: डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Badaun: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को बदायूं पहुंचे. जहां पर उन्होंने आंवला लोकसभा…

May 4, 2024

यह चुनावी युद्ध राम मंदिर बनवाने वालों और निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच है- डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

Bhadohi: भदोही लोकसभा सीट पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे. जिसको लेकर…

May 4, 2024

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

This website uses cookies.