Expressed Condolences: मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० गुणानंद झा एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। राज्य सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने अपनी जिम्मेवारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। स्व० गुणानंद झा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर भी मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० ब्रह्मानंद मंडल एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, वे तीन बार मुंगेर से सांसद चुने गए थे।
सीएम ने कहा कि स्व० ब्रह्मानंद मंडल मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने क्षेत्र में वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। मुख्यमंत्री ने स्व० गुणानंद झा और स्व ब्रह्मानंद मंडल के परिजनों और प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें:Bihar: सीएम नीतीश, डिप्टी सीएम सम्राट और विजय सिन्हा ने बापू को किया नमन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।
Obscene photos send on whatsaap: कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने…
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…
Arvind Kejriwal Bail: चुनावी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने…
Narendra Dabholkar Case: सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर के मर्डर का मामला एक बार फिर…
Weather Forecast Today: भारत मौसम विभाग के मुताबिक मई माह में उत्तर के मैदानों व…
SP and Congress in Kannauj: उत्तरप्रदेश के कन्नौज में इंडी गठबंधन की एक चुनावी जनसभा…
This website uses cookies.