Expansion in RLJD: राष्ट्रीय लोक जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कमिटी का विस्तार किया गया है। इसके तहत बाबूउद्दीन को दिल्ली और वस्मी जहीर नकवी को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता फज़ल इमाम मल्लिक ने इसका ऐलान राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएमजाफरी की मौजूदगी में किया।
इसके अलावा राष्ट्रीय कमिटी में एक उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, एक महासचिव और तीन सचिव बनाए गए हैं। जाफरी ने बताया कि कमिटी में देश के कई राज्यों की नुमाइंदगी हो रही है। भविष्य में कमिटी का विस्तार होगा और दूसरे राज्यों में भी प्रदेश इकाईयों का गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रकोष्ठ दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मेलन करने पर भी विचार कर रहा है। जाफरी ने बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कमिटी में सैयद आबिद हुसैन को उपाध्यक्ष, अब्दुल हसीब जामई को प्रधान महासचिव, मो० जावेद को महासचिव बनाया गया है। सैयद समर अब्बास हुसैन नकवी, खालिद और इफ़्तेख़ार अहमद प्रकोष्ठ के सचिव होंगे। शकील अब्बास को उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष और रजी हैदर को प्रधान महासचिव बनाया गया है।
बताया गया कि सरफराज अहमद दिल्ली प्रदेश के अपाध्यक्ष होंगे। मल्लिक ने महागठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि बिहार में मुसलमानों को उनकी आबादी के हिसाब से सियासत और प्रशासन में जगह नहीं दी गई है। मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक समझा गया है। राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा अल्पसंख्यकों के हक़- हकूक को लेकर हमेशा मुखरता से आवाज उठाते रहे हैं। मल्लिक ने कहा कि बिहार में आबादी के हिसाब से मुसलमानों को उचित हिस्सेदारी मिले।
रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें: नालंदा में जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की पेशकश
Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar
AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…
AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…
Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…
CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…
Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…
PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…
This website uses cookies.