Advertisement
State

केजरीवाल ने अपना फर्ज निभाया, अब दिल्ली वाले अपना धर्म निभाने के लिए तैयार- गोपाल राय

Share
Advertisement

Election Campaign of AAP: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के छतरपुर और मेहरौली विधानसभा में ‘जेल का जवाब वोट से’ कैंपेन के तहत संकल्प सभा की। यहां से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में आयोजित सभा में भारी तादाद में मौजूद लोगों ने ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की शपथ ली। गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने फ्री बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गों को तीर्थयात्रा, महिलाओं के लिए बस में सफर समेत कई सुविधाएं देकर अपना फर्ज निभाया है। अब दिल्ली की जनता अपना धर्म निभाने के लिए तैयार है। 25 मई को लोग अपने वोट की ताकत से भाजपा की सत्ता की ताकत का मुकाबला करेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्लीवालों ने दो बार वोट देकर भाजपा का सांसद बनाया लेकिन कोई काम करने नहीं आया। इसलिए लोग नराज हैं। संकल्प सभाओं में आ रही भीड़ बता रही है कि दिल्लीवाले इस बार काम करने वाला सांसद चुनने जा रहे हैं।

Advertisement

गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश में किसको वोट देना चाहिए, इस पर चर्चा तेज हो गई है। दिल्ली में 25 मई होने वाले चुनाव में फैसला होगा कि देश में किसकी सरकार बनेगी। भाजपा ने दस साल में दिल्ली की जनता के लिए कुछ नहीं किया। आज फिर भाजपा के प्रत्याशी और नेता आपके बीच आ रहे हैं। जब लोग उनसे उनका काम पूछते हैं तो भाजपाई कहते हैं कि अबकी बार 400 पार। भाजपा के पास महंगाई, बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है। किसानों पर लाठी क्यों बरसाई तो उसका जवाब नहीं है। महिला पहलवानों के साथ दरिंदगी करने वाले के बेटे को भाजपा ने टिकट दिया। भाजपाई कह रहे हैं कि अबकी बार 400 पार और देश के लोग कह रहे हैं कि अबकी बार भाजपा की हार। अब जनता सवाल पूछने लगी है।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा की हार इसलिए कह रही है, क्योंकि भाजपा को दिल्लीवालों ने वोट देकर सांसद बनाया, लेकिन कोई काम करने नहीं आया। इसलिए लोग नाराज हैं। भाजपा दिल्ली में लोकसभा चुनाव इसलिए जीत जाती थी, क्योंकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ती थी और वोट बंट जाता था। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर भाजपा की तानाशाही के खिलाफ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इस बार वोट बंटने वाला नहीं है और इंडिया गठबंधन जीतने वाला है। भाजपा वाले कहते हैं कि केजरीवाल को जेल में इसलिए बंद कर दिया, क्योंकि ये भ्रष्टाचार करते हैं। लेकिन पूरे देश में अगर किसी नेता की ईमानदारी का उदाहरण दिया जाता है तो उसका नाम अरविंद केजरीवाल है। जो भी पैसा आता है, अरविंद केजरीवाल जनता की सेवा में लगा देते हैं।

गोपाल राय ने कहा कि अब हर महिला को एक हजार रुपए महीना देने का इंतजाम किया है। पहले कभी किसी मुख्यमंत्री ने इतना काम नहीं किया है। काम करने वाले मुख्यमंत्री को मोदी जी की सरकार ने जेल में डाल दिया। कोई सबूत और एफआईआर भी नहीं है, फिर भी वो तिहाड़ जेल में हैं। मोदी जी ने यह अन्याय क्यों किया? मोदी जी को भी दिल्ली की जनता ने दस साल काम करने का मौका दिया और अरविंद केजरीवाल को भी दिया। दोनों जनता के बीच आते और जनता बताती कि किसका काम अच्छा है। लेकिन मोदी जी ने चुनाव के बीच में उठाकर जेल में डाल दिया है। अरविंद केजरीवाल केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि लाखों लोगों के वोट से चुने गए दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। आज अरविंद केजरीवाल के परिवार को मिलने की अनुमति नहीं देते हैं। इंसुलिन तक रोक दी। यह अत्याचार दिल्ली की जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती।

गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों ने बहुत काम किया है। अब अरविंद केजरीवाल के लिए लड़ने और उनका कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है। अरविंद केजरीवाल ने अपना फर्ज निभाया है, 25 मई को दिल्ली की जनता को अपना धर्म निभाना है। इसके लिए दिल्ली की जनता तैयार है। गोपाल राय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप घर-घर जाइए और अपने रिश्तेदारों को फोन करके इंडिया गठबंधन को वोट करने की अपील की कीजिए। अब सबको मोर्चा संभालना है। अब दिल्ली की जनता को यह लड़ाई लड़ना है और जीतना है। उनके पास सत्ता के अहंकार की ताकत है तो दिल्लीवालों के पास भी वोट की ताकत है। बाबा साहब ने सबके वोट की कीमत एक बराबर दी है। 25 मई को भाजपा की सत्ता की ताकत से हमारे वोट की ताकत से मुकाबला होगा। पहले भी सत्य जीता है और आगे भी सत्य की जीत होगी।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लोग अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। दस साल से छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, आदिवासी मोदी सरकार की तानाशाही से परेशान थे, वो सब लोग अपने वोट से जवाब दे रहे हैं। दिल्ली में जिस तरह से इन्होंने चुने हुए मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया, दिल्ली की जनता में ज्यादा आक्रोश है। लोग इस तानाशाही का मुकाबला 25 मई को अपने वोट से करने की तैयारी कर रहे हैं। आज संकल्प सभा में बड़ी तादात में लोग इकट्ठा हुए। यह इस बात से दर्शा रहा है कि दक्षिणी दिल्ली लोकसभा से लोग काम करने वाला सांसद चुनने जा रहे हैं और इस तानाशाह सरकार को अपने वोट से जवाब देंगे।

यह भी पढ़ें: Haryana: तीन निर्दलीय विधायकों ने छोड़ा बीजेपी का साथ, गिरेगी या बचेगी सरकार?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.