Advertisement
State

Delhi Metro में आप भी बनाते हैं वीडियो? नए नियमों के चलते लग सकता है इतने का जुर्माना

Share
Advertisement

हाल ही में सोशल मीडिया पर रिदम चनाना नाम की एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ तो भूचाल मच गया। यह लड़की दिल्ली मेट्रो(Delhi Metro) के अंदर कम कपड़े पहन कर दिखाई दी थी। कुछ लोग इस लड़की के समर्थन में नजर आए तो वहीं कुछ लोग कार्रवाई की मांग करने लगे हैं। जिसके चलते आज हम जानेंगे, दिल्ली मेट्रो के अंदर वीडियो बनाने के क्या नियम हैं।

Advertisement

ये हैं वीडियो बनाने के नियम

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के नियमों के मुताबिक, मेट्रो के अंदर वीडियो रील्स बनाने की मनाही है। हालांकि मोबाइल ले जाने की छूट जरूर है। मेट्रो के अंदर फिल्म और वीडियो शूटिंग के लिए पूर्व आपको DMRC से लिखित अनुमति प्राप्त करनी होगी। साथ ही आपको आपकी वीडियो शूटिंग की योजना, स्थान, और समय की जानकारी देनी होगी।

इसके बाद दिल्ली मेट्रो के अंदर वीडियो बनाते समय, आपको सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा। इसके अलावा यात्रियों की गोपनीयता का पालन रखना होगा। आप किसी यात्री की अनुमति के बिना उनकी फोटो या वीडियो नहीं बना सकते हैं। हालांकि इसके बाद भी नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली मेट्रो की तरफ से आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

इन चीजों पर भी पूर्ण प्रतिबन्ध

इसके अलावा चाकू, कैंची, तलवार, ब्लेड, बंदूक, पेचकस, प्लास, हथगोले, बारूद, पटाखे, प्लास्टिक विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ और काटने वाले हथियार ले जाना बिल्कुल मना है। दिल्ली मेट्रो के अंदर पालतू जानवरों जैसे कुत्ते, बिल्ली, बंदर, खरगोश, चूहे, एक्वेरियम मछली और किसी भी पक्षी जैसे पक्षी, तोता आदि को लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। साथ ही मेट्रो में खुला कच्चा मांस, मछली, मानव कंकाल, किसी भी जानवर का कंकाल, खून या हड्डियां, मानव शरीर के अंग, शरीर या मृत जानवरों के अंग और कोई भी आपत्तिजनक सामान ले जाने पर सख्त मनाही है।

ये भी पढ़ें: DMRC ने ‘वायरल दिल्ली मेट्रो गर्ल’ को लेकर जारी किया बयान कहा यात्रियों…

Recent Posts

Advertisement

झारखंड में अमित शाह बोले- ‘कांग्रेस के नेता पाकिस्तान को सम्मान देने की बात कर रहे हैं, BJP का स्टैंड क्लियर है कि PoK…’

Amit Shah: झारखंड के खूंटी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित…

May 10, 2024

आखिर कहां सेंड किए जा रहे थे हॉस्टल की छात्राओं के अश्लील फोटो और वीडियो, हुआ खुलासा हो तो…

Obscene photos send on whatsaap: कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

May 10, 2024

Deoria: पत्नी और बेटी की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई…

May 10, 2024

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को ‘सुप्रीम’ राहत, 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

Arvind Kejriwal Bail: चुनावी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने…

May 10, 2024

नरेंद्र दाभोलकर मर्डर केस में आया फैसला, 2 शूटर्स को उम्रकैद, तीन आरोपियों को अदालत ने किया बरी

Narendra Dabholkar Case: सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर के मर्डर का मामला एक बार फिर…

May 10, 2024

This website uses cookies.