Advertisement
State

Delhi: बारिश को लेकर 15 जुलाई तक ‘येलो’ अलर्ट, NDRF की 16 टीम तैनात

Share
Advertisement

दिल्ली में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है जबकि 15 जुलाई के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के कुछ इलाकों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई। लाजपत नगर, साकेत, मालवीय नगर, हौज खास और जंगपुरा जैसे इलाकों सहित मध्य और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

Advertisement

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 77 के साथ ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रहा।

एक्यूआई, शून्य से 50 के बीच ”अच्छा”, 51 से 100 के बीच ”संतोषजनक”, 101 से 200 के बीच ”मध्यम”, 201 से 300 के बीच ”खराब”, 301 से 400 के बीच ”बहुत खराब” और 401 से 500 के बीच ”गंभीर” माना जाता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। इस बीच, दिल्ली में पिछले चार दिनों से यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है और यह आज रात से कम होना शुरू हो जाएगा। सीडब्ल्यूसी के बाढ़ निगरानी पोर्टल के मुताबिक, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर दोपहर एक बजे बढ़कर 208.62 मीटर हो गया था, जो शाम चार बजे तक स्थिर रहा।

ये भी पढ़ें: UP AQI Today: लखनऊ और नोएडा में प्रदूषण से हालत खराब, यूपी में इन इलाकों की हवा साफ!

Recent Posts

Advertisement

Padma Award 2024: SC की पहली महिला जज दिवंगत फातिमा बीवी समेत इन हस्तियों को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…

May 9, 2024

Fatehpur: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सामने से आ रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, 1 की मौत

Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…

May 9, 2024

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

This website uses cookies.