Advertisement
Delhi NCR

‘जब शहीदों का जनाज़ा उठ रहा था, तब G20 का जश्न मनाया गया’, AAP सांसद संजय सिंह का BJP पर बड़ा हमला

Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज यानी गुरुवार (14 सितंबर) को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। संजय सिंह ने सबसे पहले अनंतनाग में शहीद हुए जवानों को नमन किया। उन्होंने कहा कि अनंतनाग की घटना से पूरा देश स्तब्ध है, सेना और पुलिस के तीन अधिकारी शहीद हो गए। पूरा देश उनके बलिदान को नमन करता है। आर्मी डॉग कैंट ने भी अपने हैंडलर को बचाने में जान गंवा दी। लेकिन जहां एक तरफ़ पूरा देश को अपने वीर सपूतों पर गर्व है, वहीं दूसरी तरफ़ प्रधानमंत्री मोदी पर धिक्कार है, जो देश के वीर जवानों के जनाज़े के समय जश्न मना रहे थे।

Advertisement

अनंतनाग के समय अब G-20 का जश्न – संजय सिंह

बता दें कि बुधवार को जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर बीजेपी वर्करों ने भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया। इसको लेकर संजय सिंह ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां हमारे शहीदों का जनाज़ा उठ रहा था, एक पिता नम आंखों से अपने बेटे को श्रद्धांजलि दे रहा था, लोग चीख रहे थे, मातम मना रहे थे। उस वक्त मोदी-मोदी के नारों के साथ G-20 का जश्न मनाया जा रहा था। ये भारत के प्रधानमंत्री की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। एक आर्मी डॉग को अपने देश की, अपनी ड्यूटी की चिंता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को नहीं है। पुलवामा के समय उत्तराखंड में घंटों जंगल में शूट में व्यस्त रहे। अनंतनाग के समय अब G-20 का जश्न। पिछले 3 दिन से हमला चल रहा था, पर जश्न शहादत पर भी नहीं रुका।

पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों को मुहतोड़ जवाब देना चाहिए

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने सरकार बनते ही शहीदों के परिवार के लिए 1 करोड़ सम्मान राशि देना शुरू किया था। दूसरी तरफ देश के जवान शहीद हो गए, मोदी जी चाहते तो अपना जुलूस 3 दिन तक टाल सकते थे। मोदी जी को शहीदों के परिवार को नौकरी, ज़मीन देकर मदद करनी चाहिए। पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा घटना के बाद मुहतोड़ जवाब देना चाहिए।

बीजेपी ने किया सबसे ज्यादा सनातन का अपमान

संजय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म का सबसे ज्यादा अपमान बीजेपी ने किया है। राम मंदिर में चंदा चोरी की। इनके उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सीता माता को टेस्ट ट्यूब बेबी बताते हैं। इनके सांसद नरेश अग्रवाल ने हिंदू भगवानों को अपमानित किया है। इन्होंने मायावती को मुख्यमंत्री बनाया जिन्होंने रावण को मानने वाले का मेला लगाया था।

ये भी पढ़ें: AAP सांसद संजय सिंह का अडानी पर हमला, कहा- ‘भारतीय निवेशकों को लूटा..’

Share
Published by
Yuvraj Singh

Recent Posts

Advertisement

Venkaiah Naidu Birthday: पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का 75वां जन्मदिन आज, PM मोदी ने खास अंदाज में दी बधाई

Venkaiah Naidu Birthday: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू का सोमवार यानी आज 75वां जन्मदिन…

July 1, 2024

NEET रीएग्जाम रिजल्ट जारी: टॉपर 67 से घटकर 61 हुए, 813 कैंडिडेट्स ने दिया था रीएग्जाम

NEET: रीएग्जाम रिजल्ट जारी: टॉपर 67 से घटकर 61 हुए, 813 कैंडिडेट्स ने दिया था…

July 1, 2024

New Criminal Laws: नए आपराधिक कानून के तहत राजधानी दिल्ली में हुआ पहला मामला दर्ज, जानें क्या है आरोप…

New Criminal Laws: देशभर में 1 जुलाई यानी आज से तीन नए आपराधिक कानून लागू…

July 1, 2024

New Criminal Laws: देश भर में तीन नए अपराधिक कानून आज से लागू, बीते साल राष्ट्रपति ने दी थी मंजूरी

New Criminal Laws: देशभर में 1 जुलाई यानी आज से तीन नए आपराधिक कानून लागू…

July 1, 2024

This website uses cookies.