Advertisement
Delhi NCR

Taj Mahal का निर्माण शाहजहां ने नहीं करवाया, ऐतिहासिक तथ्य में सुधार के लिए हाई कोर्ट में PIL

Share
Advertisement

Taj Mahal: दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है जिसमें केंद्र सरकार को ताज महल का सही इतिहास प्रकाशित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। हिंदू सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह यादव द्वारा दायर इस याचिका में दावा किया गया है कि ताज महल मूल रूप से राजा मान सिंह का महल था जिसे बाद मुगल सम्राट शाहजहां ने इसे पुनर्निर्मित किया था। याचिकाकर्ता ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भारत सरकार, भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार और उत्तर प्रदेश सरकार को इतिहास की किताबों से ताज महल के निर्माण से संबंधित ऐतिहासिक रूप से गलत तथ्यों को हटाने और एएसआई को इस बारे में जांच करने के निर्देश जारी करने की मांग की है।

Advertisement

Taj Mahal: याचिकाकर्ता ने की है अध्ययन और शोध

बता दें कि इस याचिका पर शुक्रवार, 03 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ सुनवाई कर सकती है। याचिका में दावा किया गया है कि याचिकाकर्ता ने ताज महल के बारे में गहन अध्ययन और शोध किया है और इतिहास के तथ्यों को सुधारना और लोगों को ताज महल के बारे में सही जानकारी देना चाहते है। उन्होंने कहा कि ताज महल पर कई किताबों की जांच की और एक किताब में कहा गया है कि शाहजहां की पत्नी आलिया बेगम थीं और मुमताज महल का कोई जिक्र नहीं है।

ताज महल पहले राजा मान सिंह की थी हवेली

याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि लेखक जेडए देसाई लिखित ‘ताज म्यूजियम’ नामक पुस्तक के अनुसार मुमताज महल को दफनाने के लिए एक “ऊंची और सुंदर” जगह का चयन किया गया था, जो राजा मान सिंह की हवेली थी। दफ़नाने के समय यह उनके पोते राजा जय सिंह के कब्ज़े में था। याचिकाकर्ता ने जोर देकर कहा कि इस हवेली को कभी ध्वस्त नहीं किया गया था। और उन्होंने दावा किया कि ताज महल की वर्तमान संरचना कुछ और नहीं बल्कि “राजा मान सिंह की हवेली का एक संशोधन, नवीनीकरण है जो पहले से मौजूद थी”।

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: जांच एजेंसी के बदले BJP लिख रही नोटिस, प्रेस वार्ता कर कहा मंत्री गोपाल राय

Recent Posts

Advertisement

पूर्वी दिल्ली में ‘‘आप’’ ने साइकिल रैली निकाल ‘जेल का जवाब वोट से’ देने की अपील की

AAP: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के ‘‘आप’’ प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने रविवार…

May 19, 2024

भाजपा के लिए चुनौती बनने पर ‘‘आप’’ को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री चला रहे ‘ऑपरेशन झाड़ू’- CM केजरीवाल

AAP: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी दी…

May 19, 2024

लोकसभा चुनाव का पांचवां चरणः 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Fifth Phase Voting: कल यानि आगामी सोमवार को देश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण…

May 19, 2024

माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सपा को दे दीजिए अगले 25 वर्ष की स्वतंत्रता- सीएम योगी

CM Yogi in Prayagraj: गरीब की मौत पर समाजवादी पार्टी की संवेदनाएं मर जाती हैं…

May 19, 2024

बिहार में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह… हम POK लेकर रहेंगे

Amit Shah in Bihar: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को बिहार के पश्चिम चंपारण पहुंचे.…

May 19, 2024

टीएमसी को अवैध घुसपैठिए अपने लगते हैं और अन्य राज्यों के भारतीय बाहरी- पीएम मोदी

PM Modi in Medinipur: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक जनसभा को…

May 19, 2024

This website uses cookies.