Advertisement
Delhi NCR

Delhi Weather News: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Share
Advertisement

दिल्ली-एनसीआर में मौसम (Delhi Weather News) में अचानक रात को बदलाव आ गया। सुबह को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने दस्तक दी है। गुरुवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग (Delhi Weather News) ने अलर्ट जारी किया है कि गुरुवार को दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान 20 डिग्री से नीचे चला जाएगा।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, शहर में गुरुवार को दिन के समय घने बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश दिनभर होती रहेंगी। हवाएं अधिकतम 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद 4 फरवरी को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। 4 से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। जिसके बाद ठंड बढ़ेगी और तापमान सिमटकर 8 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इसके बाद 5 फरवरी से मौसम साफ होना शुरू हो जाएगा, धूप खिलेगी। 6 से 8 फरवरी के बीच अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहेगा।

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश

दिल्ली-एनसीआर के अलावा भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और उत्तर पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है। अरब सागर से आ रही नम हवाएं भी क्षेत्र को नमी प्रदान कर रही हैं। 3 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि 4 फरवरी तक पंजाब के पश्चिमी जिलों हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान से बारिश कम होनी शुरू हो जाएगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में 4 से 7 फरवरी के बीच न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Recent Posts

Advertisement

Live Voting Update: तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान

Live Voting Update: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है. इसी क्रम में…

May 7, 2024

एलजी साहब भाजपा के एजेंट कि तरह काम कर रहे हैं और ये सीएम केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश है- सौरभ भारद्वाज

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…

May 6, 2024

Lok Sabha Election: आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव समेत 12 ने दाखिल किया नामांकन

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…

May 6, 2024

Jalandhar: भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…

May 6, 2024

Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं सूची, जौनपुर से श्याम सिंह यादव पर लगाया दांव

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…

May 6, 2024

Sant Kabir Nagar: जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, दो बाइक को किया आग के हवाले

Sant Kabir Nagar: संत कबीर नगर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में…

May 6, 2024

This website uses cookies.