Advertisement

विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा चंदौली- CM योगी

CM Yogi in Chanduali

CM Yogi in Chanduali

Share
Advertisement

CM Yogi in Chanduali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परम रामभक्त हैं.  उन्होंने 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला को दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान किया है। वहीं रामद्रोही और राष्ट्र विरोधी सपा और कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आएंगे तो पर्सनल लॉ लागू करेंगे। इसका मतलब वह तालिबानी शासन लागू करना चाहते हैं. इसमें बेटियों को स्कूल और महिलाओं को बाजार नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हे बुर्का पहनना पड़ेगा। हम ऐसा नहीं होने देंगे। भारतीय जनता पार्टी ने साफ-साफ कह दिया है कि भारत में सिर्फ बाबा साहब का ही संविधान चलेगा। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मुगलसराय में चंदौली लोकसभा क्षेत्र के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री और लोकसभा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के पक्ष में वोट की अपील की।

Advertisement

उन्होंने कहा, इंडी गठबंधन जनता जनार्दन को गुमराह कर रहा है कि देश में एनडीए सरकार आएगी तो संविधान बदल देगी, लेकिन जनता इनके झूठ को समझ गई है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि मोदी सरकार ने ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों बाबा साहब के पंच तीर्थ बनाए हैं।

‘विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा चंदौली’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज चंदौली विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक वॉटर वे का लाभ चंदौलीवासियों को ही मिल रहा है। वहीं विरासत का सम्मान भी हो रहा है। यहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बना स्मारक इसका जीता जागता उदाहरण है। काशी में काशी विश्वनाथ धाम के साथ ही भगवान मारकंडेय धाम का सौंदर्यीकरण सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि चंदौली में बाबा कीना राम के नाम पर मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। यहां की सड़कें फोर लोन बन रही हैं। यहां पर फ्लाईओवर और पुल का जाल बिछाया जा रहा है। चंदौली कृषि बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में यहां सिंचाई के लिए किसानों को नई-नई सुविधाओं को लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ भी सबसे अधिक चंदौली को ही दिया गया है। श्रमिकों, गरीबों के अनाथ और निराश्रित बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में हाईटेक टेक्नलॉजी से शिक्षा दी जा रही है।

‘कांग्रेस और सपा को वोट देकर आप पाप के भागीदार न बनें’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में एक भी आतंकी वारदात नहीं हुई है। आज तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है। हम एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद- नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है। वहीं इंडी गठबंधन देश को दोबारा गर्त में धकेलना चाहता है, जिसे हम होने नहीं देंगे। यह अपने घोषणा पत्र के माध्यम से कहते हैं कि सत्ता में आएंगे तो मुसलमानों को आरक्षण देंगे यानि यह पिछड़ी, अनुसूचित जाति व जनजाति का आरक्षण काटकर देंगे।

उन्होंने कहा, भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगी। यह कहते हैं कि सत्ता में आने पर पर्सनल लॉ लागू करेंगे यानि भारत के अंदर तालिबानी शासन लगाएंगे। इसका मतलब बेटी स्कूल नहीं जा पाएगी, महिलाएं घरों में कैद हो जाएंगी। हम भारत के अंदर शरिया कानून लागू नहीं होने देंगे। यह सत्ता में आने पर अल्पसंख्यकों को खानपान की स्वतंत्रता की बात कह रहे हैं। मुसलमान गोमांस खाने की बात कहता है, लेकिन हिंदू गाय को मां मानते हैं। हम गोकशी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

सीएम ने कहा कि रामजन्म भूमि का जो पुण्य आपके साथ जुड़ा है उस पुण्य को गोकशी कराने वाले कांग्रेस और सपा को वोट देकर पाप के भागीदार न बनें। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय उत्तर प्रदेश और कांग्रेस की सरकार के समय में देश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। आज दुनिया के अंदर सम्मान बड़ा है। अब कोई घुसपैठ नहीं करता है। उस दौरान सुबह उठने पर समाचार पत्र में भ्रष्टाचार के घोटाले की ख़बर और शाम होते-होते बड़ी आतंक की वारदात की ख़बर देखने को मिलती थी।

इस अवसर पर राज्यसभा की सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल, कैलाश, त्रिभुवन राम, लोकसभा प्रभारी ओमकार केशरी, संयोजक सर्वेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: UP: इस बार समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन होने जा रहा है- अखिलेश यादव

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें