22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। इसे लेकर तैयारियां जोरो शोरों से जारी है। वहीं इस दिन अयोध्या आने वाले पर्यटकों, विशिष्ट अतिथियों, विदेशी मेहमानों के लिए नया सुपर ऐप लॉन्च(Divya Ayodhya App ) किया है। इस ऐप को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लाया गया है।
सीएम योगी द्वारा लॉन्च हुए इस ऐप में अयोध्या पहुंच रहे कई पर्यटकों को शानदार सुविधा मिलने वाली है। वहीं इस ऐप को डेवलप करने के लिए कुछ ही समय पहले सीएम द्वारा आदेश जारी किए गए थे। पर्यटकों को ऐप के जरिए आप राम नगरी अयोध्या के टूरिस्ट स्पॉट और धार्मिक स्थल की जानकारी, होटल, कैब बुकिंग आदि करने की सुविधा प्राप्त होंगी
जानकारी के लिए बता दें कि इस ऐप को अयोध्या विकास प्राधिकरण ने डिजाइन किया है। ऐप के अंदर आप सभी को अयोध्या नगरी से जुड़ी हर जानकारी जैसे ई-रिक्शा, ई-कार, ई-बस बुक, होटल, कैब बुकिंग से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त होने वाली है। इसके अलावा ऐप का इस्तेमाल अयोध्या शहर के रूट की जानकारी मिलेगी, जिसकी वजह से यात्रियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने में असुविधा नहीं होगी।
नए शहर में जाने के बाद कई बार हमें गाइड की जरुरत पड़ती है। इस समस्या का हल भी इस ऐप में आपको मिलने वाला है। पर्यटकों को ऐप में ही टूरिस्ट गाइड की सुविधा मिलने वाली है। इसी के साथ यूजर्स वील चेयर, गोल्फ कार्ट आदि को भी इस एक ऐप की सहायता से आसानी से बुक पाएंगे। इसे डाउनलोड करना भी काफी सरल होने वाला है। गूगल प्ले स्टोर पर जारकर आप इस ऐप को आसानी से अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं।
Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar
Manohar Lal in Karnal: करनाल में 23 मई को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल…
Mayawati in Mirzapur: उत्तरप्रदेश में हुई एक चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवर्ण…
Tejashwi to Chirag: बिहार में अभी लोकसभा चुनावों के दो चरण होना बाकी हैं. इन…
Blast in a Factory in Maharashtra: महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़े हादसे की ख़बर…
Amroha news: 70 साल के बुजुर्ग को फिर से घर बसाना महंगा पड़ गया. उम्र…
Looteri Dulhan Gang: अलीगढ़ में शादी के बाद ठगी के मामले सामने आए हैं. आरोप…
This website uses cookies.