Advertisement
State

चिराग पासवान बोले… ‘ललन बाबू कहावत है ना कि कर्म लौट कर आता है’

Share
Advertisement

Chirag reaction on lalan’s resign: ललन सिंह के इस्तीफे के बाद अब चिराग पासवान का रिएक्शन आया है। उन्होंने बहुत ही चुटीले अंदाज में ललन पर व्यंग किया है। लोजपा (आर) के मुखिया चिराग ने इस बात को लेकर एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया है।

Advertisement

Chirag reaction on lalan’s resign: एक्स हैंडल पर किया ट्वीट

चिराग पासवान ने कहा, ‘जो कभी दूसरे के घर को तोड़ने और अध्यक्ष पद से हटाने के लिए साजिश किए आज वो स्वयं साजिश के शिकार हो गए। ललन बाबू कहावत है ना की कर्म लौट कर आता है, आज कुछ वैसा ही आपके साथ भी हो रहा है। मैं आपकी व्यथा को समझ सकता हूं। आप भी आज नीतीश कुमार जी के महत्वकांक्षा का शिकार हो गए। इससे पहले भी जदयू के कई राष्ट्रीय अध्यक्षों को नीतीश जी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है। उनको अपने नेताओं के बढ़ते कद से ही सबसे ज्यादा परेशानी होती है। जनता दल यूनाइटेड में गुटबाजी अब इस कदर बढ़ गई है कि यह मतभेद और अंतरकलह पार्टी का अस्तित्व खत्म करके ही मानेगी। आने वाले चुनाव में जदयू का कोई नाम लेने वाला भी नहीं रह जाएगा।‘ चिराग पासवान ने शुक्रवार को यह ट्वीट किया है।

नारे लगाते नजर आए जेडीयू कार्यकर्ता

अब नीतीश ही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के रूप में कार्यभार संभालेंगे। जेडीयू की दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के दौरान दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के बाहर भी कुछ जेडीयू नेता और कार्यकर्ता नारे लगाते नजर आए। वह नारे लगा रहे थे कि  “देश का प्रधानमंत्री कैसा हो? नीतीश कुमार जैसा हो”। चिराग से पहले आरएलजेडी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी ललन सिंह पर निशाना साधा था।

ये भी पढ़ें: Bihar: सच हुई सुशील मोदी की भविष्यवाणी, नीतीश के कंधों पर जिम्मेदारी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

Bihar : 4 जिलों में वज्रपात से 4 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

CM Nitish : वज्रपात से भागलपुर में 1, दरभंगा में 1, पूर्वी चंपारण में 1…

July 3, 2024

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश सरकार का बजट हुआ पेश, बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ऐलान

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया। बजट को उपमुख्यमंत्री और…

July 3, 2024

भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 9,888 अभ्यर्थी चयनित, CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र

Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं…

July 3, 2024

अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने श्रीराम के चरणों में समर्पित किया मुरेठा, करवाया मुंडन

Samrat in Ayodhya : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे. वह अयोध्या विशेष…

July 3, 2024

Jai Jagannath Rathyatra :  इस बार 2 दिन की रथयात्रा, 7 जुलाई की शाम को होगी शुरू, 8 को गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे रथ…

Jai Jagannath Rathyatra : ओडिशा के पुरी में प्रतिवर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा इस साल…

July 3, 2024

Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के CM, चंपई सोरेन देंगे इस्तीफा

Hemant Soren: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बनेंगे. सत्तारूढ़ विधायकों की आज…

July 3, 2024

This website uses cookies.