Advertisement
State

अरुणाचल प्रदेश में घुसकर चीनी सेना ने 17 साल के लड़के को किया अगवा, छुड़ाने की कोशिशें जारी

Share
Advertisement

चीन ने एक बार फिर से गुस्ताखी की है। चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी ने भारतीय सीमा में घुसकर एक लड़के का अपहरण कर लिया है। आरोप है कि पीएलए ने अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले से एक 17 साल के लड़के को अगवा कर लिया है। बुधवार को प्रशासन ने भारतीय सीमा में लड़के को अगवा किए जाने की जानकारी दी। जिस लड़के को अगवा किया गया है उसका नाम मिराम तारोन बताया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार, वह जिडो गांव का रहने वाला है।

Advertisement

लड़के को छुड़ाने की हो रही कोशिश

घटना के बाद जिला प्रशासन का कहना है कि मिराम को मंगलवार को भारतीय इलाके से अगवा कर लिया गया। मिराम तारोन उस ग्रुप का हिस्सा था, जो दोनों देशों की सीमा के पास शिकार कर रहा था। उसी समय उसे अगवा किया गया था।

इलाके के डिप्टी कमिश्नर शास्वत सौरभ ने कहा कि यह युवा स्थानीय शिकारियों के एक दल में शामिल था। हमें इस बारे में ग्रुप के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली है कि उसे भारतीय सीमा से किडनैप किया गया है। डिप्टी कमिश्नर के अनुसार, जैसे ही हमें इस मामले की जानकारी मिली, हमने क्षेत्र में मौजूद इंडियन आर्मी को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लड़के को जल्द से जल्द छुड़ाने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा सांसद ने लगाई मदद की गुहार

दूसरी तरफ बीजेपी के अरुणाचल-ईस्ट से सांसद तापिर गाओ ने घटना को लेकर ट्वीट किया है और भारतीय एजेंसियों से मदद मांगी है। उन्होंने गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द लड़के को छुड़ाने की कोशिश करें। भाजपा सांसद ने कहा कि लड़के का एक दोस्त पीएलए के चंगुल में फंसने से बच गया और उसी ने प्रशासन को इस बात की जानकारी दी।

बता दें कि इससे पहले सितंबर 2020 में टागीन समुदाय के 5 लोगों को अगवा कर लिया गया था। इन सभी को अप्पर सुबनसिरी जिले में भारतीय सीमा के अंदर से अगवा किया गया था। बाद में यह जानकारी सामने आई थी कि यह लोग जड़ी-बूटी की तलाश में भूलवश सीमा पार कर गए थे। 10 दिनों के बाद चीनी अथॉरिटी ने इन लोगों को भारत को सौंप दिया था।

Recent Posts

Advertisement

Raebareli: ‘राहुल कहते थे डरो मत, अब डरकर अमेठी से वायनाड, वायनाड से रायबरेली जा रहे हैं’

Ticket to Rahul from Raebareli:  कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से जैसे ही लोकसभा प्रत्याशियों…

May 3, 2024

हैदर से हरि बने शख्स के घर पर हमला, बोला… नाराज लोग पत्थर फेंक रहे, घर कैसे जाऊंगा

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में मुस्लिम से हिंदू बने शख्स के घर पर अज्ञात…

May 3, 2024

बीजेपी नेताओं का तंज, ‘कांग्रेस के लोग रणछोड़ दास, गांधी परिवार जहां से हारता है वहां दोबारा नहीं जाता’

BJP Leaders to Congress: राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने और अमेठी सीट से…

May 3, 2024

गांधी परिवार और खरगे जी को धन्यवाद, पारिवारिक सीट की जिम्मेदारी दी- केएल शर्मा

KL Sharma Said: अमेठी के कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने गांधी परिवार और खरगे का…

May 3, 2024

गांधी परिवार में निष्ठा, बुरे दौर में भी नहीं छोड़ा साथ.. जानिए कौन हैं कांग्रेस के केएल शर्मा

KL Sharma Congress: 1983 में राजीव गांधी के साथ एक शख्स रायबरेली आया. वो मूलत…

May 3, 2024

अमेठी के बाद वायनाड छोड़कर भाग रहे राहुल इसलिए रायबरेली से लड़ रहे चुनाव- मनजिंदर सिंह सिरसा

Rarbareli and Rahul: कांग्रेस द्वारा रायबरेली और अमेठी की सीट से उम्मीदवारों की घोषणा करते…

May 3, 2024

This website uses cookies.