Advertisement

दिल्ली दौरे से लौटने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का बयान

Share
Advertisement

रायपुर- पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कांग्रेस के xनेता राहुल गांधी और वर्तमान घटनाक्रम को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि- जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं, एक दिन उनके पीछे काफिले होते हैं, राहुल गांधी एक बहाना है। भाजपा का काम अडानी को बचाना है। सोशल मीडिया में देशभर में कैंपेन किया गया। आज देश का हर नागरिक राहुल गांधी के साथ है, हम लड़ेंगे।

Advertisement

मोहन मरकाम ने आगे कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने का जिम्मा हर व्यक्ति का है। मरकाम ने कहा- नुक्कड़ सभा के माध्यम से हम गांव-गांव जाकर मोदी सरकार की नाकामियां गिनाएंगे। 4 हजार किमी की पदयात्रा जब राहुल गांधी कर सकते हैं तो देश के लोकतंत्र को बचाने भी लड़ सकते हैं।

बस्तर में प्रियंका गांधी का दौरा है, इसके लिए संगठन के लोगों को जिम्मा दिया गया है। एक भव्य महिला सम्मेलन होना है, छग की महिलाएं आत्मनिर्भर हो इसके लिए हम काम कर रहे हैं। बस्तर से सत्ता के रास्ते को लेकर मरकाम ने कहा- बस्तर के रास्ते से सत्ता तक पहुंचा जा सकता है। हर पार्टी का फोकस बस्तर में है। हम शुरू से महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। प्रियंका गांधी के दौरे से महिलाओं को और संबल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *