Advertisement
Chhattisgarh

रायपुर : छह सिंचाई योजनाओं के लिए 46.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

Share
Advertisement

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की पांच विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 46 करोड़ 97 लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए है। कार्य पूर्ण होने से 2757 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Advertisement

बालोद जिले के विकासखण्ड-बालोद के तांदुला परियोजना के भेड़िया नवागांव माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर कार्य के लिए 02 करोड़ 99 लाख 92 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 185 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड-डौंडीलोहारा की खरखरा जलाशय के क्षतिग्रस्त स्पील चैनल पर शूट फाल निर्माण कार्य के लिए 27 करोड़ 40 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-डौंडीलोहारा के भेड़ी उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य के लिए 09 करोड़ 07 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

योजना के पूर्ण होने से 344 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-गुण्डरदेही की तांदुल मुख्य नहर के लिमोरा माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर मरम्मत कार्य के लिए 03 करोड़ 44 लाख 70 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1439.32 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-गुण्डरदेही के तांदुला मुख्य नहर के परसदा माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर मरम्मत कार्य के लिए 98 लाख 72 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

योजना के पूर्ण होने से 121.25 हेक्टेयर क्षत्रे में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-गुण्डरदेही के तांदुला मुख्य नहर के पेण्ड्री माईनर, झोपरा माईनर, डोंगीतराई माईनर एवं जोरातराई माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर का मरम्मत कार्य के लिए 03 करोड़ 07 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 668.24 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Recent Posts

Advertisement

Hamirpur: जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले के दीवान शत्रुघ्न सिंह जिला महिला अस्पताल में जच्चा बच्चा…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह ने UP में गिनाई सरकार की उपलब्धि, कासगंज में जनसभा को किया सम्बोधित

Lok Sabha Election 2024: गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर…

April 28, 2024

ओडिशा में राहुल गांधी की हुंकार, बोले- ‘BJP-BJD की हो चुकी शादी…दोनों चुनिंदा लोगों के लिए चलाते हैं सरकार’

Rahul Gandhi: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में PM मोदी ने भरी चुनावी हुंकार, कांग्रेस पर किए कड़े प्रहार

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में सार्वजनिक जनसभा को संबोधित…

April 28, 2024

Weather: दिल्‍ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिन 2.6 मिमी बारिश दर्ज की…

April 28, 2024

अनिल विज ने पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर को बताया शेर, कांग्रेस पर जमकर कसा तंज

Haryana Politics: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार…

April 28, 2024

This website uses cookies.