Advertisement
Chhattisgarh

छ्त्तीसगढ़ में दौरा करेंगी प्रियंका गांधी, कांकेर के महासम्मेलन में होंगी शामिल

Share
Advertisement

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। प्रदेश चुनावों की तिथि कभी भी घोषित हो सकती है। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव को देखते हुए लगातार प्रदेश का दौरा किया है। शुक्रवार को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ का दौरा करने वाली हैं। प्रियंका गांधी नागरिक निकाय और पंचायती राज महासम्मेलन में कांकेर में भाग लेंगी। प्रियंका गांधी भी इस सम्मेलन में भाषण देंगी।

Advertisement

महासम्मेलन को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी के दौरे का कार्यक्रम के बारे में बताते हुए एक अधिकारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुक्रवार को चुनावी राज्य के कांकेर जिले में नागरिक निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में भाग लेंगी। कांग्रेस ने राज्य के नगर-निगमों और पंचायतों में दबदबा बनाया है, इसलिए प्रियंका गांधी का ये दौरा महत्वपूर्ण है। वह इस महासम्मेलन की बैठक में भाषण देंगी और अपने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगी।

CM भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

कांकेर को नक्सलीयों से खतरा होने के आसार है, यही कारण है कि महासम्मेलन के कार्यक्रम को लेकर यहां पूरी तरह से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी सुरक्षा उपायों को पूरा कर लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कांकेर में ‘नागरिक निकाय और पंचायती राज महासम्मेलन’ में भाग लेंगे। इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एक पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा। ये पुस्तिका आदिवासी लोगों का जीवन की कहानी है। इस पुस्तिका का नाम हैसामाजिक ताना-बाना और पुरखती कागजात है। इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होंगे। यहाँ विधानसभा के 90 सीटें हैं।

ये भी पढ़ें – Chhattisgarh: रायगढ़ पहुंचे खड़गे, पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर बरसे

Share
Published by
Nitisha Tawra

Recent Posts

Advertisement

‘अपने बुद्धिदाता’ के कृत्यों के लिए माफी मांगे कांग्रेसः सीएम योगी

CM Yogi to Congress: 9 मई को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि…

May 9, 2024

Weather Update: तपती गर्मी से इन राज्यों को मिलेगी राहत, दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update: मई महीने के शुरू होते ही देशभर में गर्मी ने अपना असर दिखाना…

May 9, 2024

UP: असदुद्दीन औवेसी सीधे तौर पर बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे- प्रियंका गांधी वाड्रा

Priyanka in Reabareli: कांग्रेस नेता और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में बीजेपी पर…

May 9, 2024

पित्रोदा के बयान पर राजनीतिक घमासान, सीएम योगी बोले… देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Political Conflict: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान पर राजनीतिक घमासान…

May 9, 2024

BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 14वीं सूची, स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ इस नेता पर लगाया दांव

BSP Candidate List: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया बीते मंगलवार को सम्पन्न…

May 9, 2024

लोग मुझसे कहते हैं कि मुझे सक्रिय राजनीति में आना चाहिए- रॉबर्ट वाड्रा

Robert Vadra on Politics: कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका वाड्रा के पति और रॉबर्ट वाड्रा…

May 9, 2024

This website uses cookies.