Advertisement
Chhattisgarh

सीमावर्ती इलाकों में धान के अवैध परिवहन पर रखी जा रही है निगरानी

Share
Advertisement

राज्य में चल रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। मालवाहकों की चेकिंग के लिए सीमावर्ती इलाकों के चेक पोस्ट पर पृथक से अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। राज्य के सीमावर्ती जिला कोरिया में जांच पड़ताल के दौरान 215 बोरी धान जब्त किया गया है। कलेक्टर एवं जिला स्तरीय अधिकारी धान खरीदी केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्था पर लगातार निगाह रख रहे हैं।

Advertisement

कोरिया कलेक्टर ने  बैकुंठपुर के धान खरीदी केंद्र सलबा का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने धान बेचने आए किसानों से बात कर उपार्जन केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से जारी टोकन और अब तक हुई खरीदी की जानकारी ली। इसी बीच कलेक्टर ने वहां किसानों से खरीदे गए धान की बोरियों का अपने सामने रैंडम तौल कराया, जिनमें कुछ बोरियों के तौल में अधिक वजन सामने आया। कलेक्टर ने कड़ी चेतावनी देते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए और किसानों को भी जागरूक किया।

कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र के प्रभारी को सिर्फ किसानों को धान खरीदने की सख्त हिदायत दी। बिचौलियों और कोचियों पर निगाह रखने के भी निर्देश दिए। अधिकारियों को खरीदी केंद्रों में धान की स्टैकिंग और बारदाना संधारण का भौतिक सत्यापन नियमित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कोरिया जिले में अधिकारियों की टीम धान के अवैध भंडारण और परिवहन पर कड़ी निगरानी रख रही है। एसडीएम बैकुंठपुर के टीम द्वारा अलग-अलग कार्रवाई में 215 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। पटना धान खरीदी केंद्र में अमानक धान को खपाने का प्रयास किया जा रहा था। धान को जब्त कर मंडी को सुपुर्द कर दिया गया है।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.