Advertisement
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों और जवानों में मुठभेड़ के दौरान कई नक्सली ढ़ेर, मणिपुर में आर्मी पर IED अटैक में 5 जवान शहीद

Share
Advertisement

रायपुर/इंफाल: शनिवार को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुबह पुलिस और नक्सलियों के मुठभेड़ हुई जिसमें सुरक्षा बलों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक मरने वाले कई नक्सलियों पर बड़ा इनाम था।

Advertisement

जवानों को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि गढ़चिरौली इलाके के सर्कजिंगगारा पट्टी वन इलाके में नक्सली मौजूद हैं जिनकी संख्या ज्यादा है और वे हथियारों से लैस हैं। फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचते ही नक्सलियों ने उनपर हमला कर दिया जिसके बाद जवानों ने उनका डटकर मुकाबला किया। नेटवर्क न मिल पाने की वजह से पुरी जानकारी उपलब्ध नही है।

मणिपुर में उग्रवादियों ने किया IED अटैक

देश के दूसरे हिस्से मणिपुर में आर्मी पर IED अटैक कर उग्रवादी ने असम राइफल्स के 5 जवान की जान ले ली। इस हमले के दौरान कमांडिंग ऑफिसर की पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई। कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और बेटे भी मारे गए हैं। कर्नल त्रिपाठी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रहने वाले थे। घटना मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सिंघट में हुई।

रक्षा मंत्री ने घटना परिवारों के प्रति संवेदना

इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कड़ी निंदा करते हुए परिवार के साथ संवेदना व्यक्त किया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने बताया कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर मिली है कि हमले में CO और उनका परिवार भी मारा गया है। हमलावरों को छोड़ा नहीं जाएगा। राज्य की पुलिस और पैरा मिलिट्री उग्रवादियों से निपट रहे हैं।

Recent Posts

Advertisement

Uttarakhand: पहाड़ में बेकाबू हो रही आग, CM धामी ने की वन विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Uttarakhand: उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषण आग ने प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र…

April 28, 2024

Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप मामले में पुलिस की बड़ी कार्वाई, अभिनेता साहिल खान को किया गिरफ्तार

Sahil Khan Arrested: मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस…

April 28, 2024

वनाग्नि की घटनाओं पर एक्शन मोड में वन विभाग, शरारती तत्वों से कड़ाई के साथ निपटने का फैसला

Uttarakhand: उत्तराखंड में वन विभाग जंगलों की आग को लेकर बड़ी चुनौती से जूझ रहा…

April 28, 2024

संदेशखाली की घटना का ममता दीदी से मांगिए जवाब… जे.पी. नड्डा ने जमकर बोला हमला

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संदेशखाली मामले को लेकर…

April 28, 2024

Breaking News: कांग्रेस को बड़ा झटका, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resigned: कांग्रेस को आज बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर…

April 28, 2024

This website uses cookies.