Advertisement
Chhattisgarh

लाखों दीये जलाकर छत्तीसगढ़ ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में किया रिकॉर्ड दर्ज

Share
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े तालाब में शुमार और बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर शनिवार रात लाखों दियों से जगमगा उठा। बस्तर के हजारों लोगों ने कार्तिक महीने के मौके पर यहां लाखों की संख्या में दिये जलाकर दलपत सागर को रोशन कर दिया। दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इस ऐतिहासिक दलपत सरोवर को राम वन गमन पथ से जोड़ा गया है। पिछले कुछ सालों में कायाकल्प कर इसका स्वरूप को भी बदला गया है।

Advertisement

पिछले 2 सालों से कार्तिक महीने में यहां दीपोत्सव मनाया जाता है बीते साल दलपत सागर में 90 हजार दिये जलाए गए थे। वहीं इस साल सवा दो लाख दिये जलाए गए और यह संख्या गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है। छत्तीसगढ़ के इस मिनी अयोध्या में लोग इकट्ठे हुए, और दलपत सागर के चारों तरफ दिये जलाकर स्वच्छ बस्तर का संकल्प लिया।

दरअसल जिला और निगम प्रशासन ने दीपोत्सव का आयोजन किया था। इस आयोजन में बस्तर वासियों ने दिये, बाती और तेल का दान भी किया।शहर वासियों ने युवोदय वॉलिंटियर की मदद से दलपत सागर के परिसर में चारों ओर दिये जलाए। छत्तीसगढ़ में केवल बस्तर के इस ऐतिहासिक सरोवर में ही इस तरह का आयोजन किया गया है।

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े तालाब में शुमार होने की वजह से इसे पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। बीते साल से ही यहां कार्तिक महीने में दीपोत्सव त्यौहार की शुरुआत की गई है। कोविड की वजह से बीते साल के दीपोत्सव के दौरान यहां भीड़ कम दिखी थी। बता दें इस साल 50 हजार से ज्यादा बस्तर वासियों ने दलपत सागर के चारों ओर परिसर में सवा दो लाख दीये जलाएं।

एक साथ जलाए गए दिओं की वजह से पूरा दलपत सागर जगमग हो उठा। दीपोत्सव त्यौहार में नगर निगम, जिला प्रशासन और विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने सहयोग किया। इसके साथ ही इंद्रावती बचाओ मंच और दलपत सागर बचाओ अभियान मंच के सदस्यों ने भी भरपूर सहयोग किया। दलपत सागर में दीपोत्सव त्यौहार  के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Recent Posts

Advertisement

UP: मुजफ्फरनगर के प्रेमी युगल ने शामली में की खुदकुशी, खाया जहर

Suicide by Lovers: शामली जनपद में एक प्रेमी युगल की मौत हो गई है. बताया…

May 8, 2024

केजरीवाल ने अपना फर्ज निभाया, अब दिल्ली वाले अपना धर्म निभाने के लिए तैयार- गोपाल राय

Election Campaign of AAP: आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल…

May 8, 2024

Haryana: तीन निर्दलीय विधायकों ने छोड़ा बीजेपी का साथ, गिरेगी या बचेगी सरकार?

Haryana Politics: हरियाणा की बीजेपी सरकार अल्पमत में है. दरअसल सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों…

May 8, 2024

एस्ट्राजेनेका दुनिया भर से वापस लेगी अपनी कोविड वैक्सीन… ये बताई वजह

covid vaccine: कोविड वैक्सीन निर्माता कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से अपनी कोविड वैक्सीन वापस लेने…

May 8, 2024

Gaya: आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, कई जख्मी

Two Death in Gaya: गया में तेज आंधी और बारिश होने के बाद कई जगह…

May 8, 2024

BSP: आकाश आनंद पर एक्शन, कुर्बानी से पीछे न हटने की बात…

Action on Akash Anand: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी कॉर्डिनेटर…

May 8, 2024

This website uses cookies.