Advertisement
Chhattisgarh

Chhattisgarh: सीएम नीतीश का विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास रंग लाएगा- CM भूपेश बघेल

Share
Advertisement

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को अपने आध्यात्मिक गुरु स्वामी आत्मानंद सरस्वती के पैतृक गांव अमौली ब्लाक के बुढ़ंदा में थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने तीन महत्वपूर्ण बयान दिये हैं।   

Advertisement

उन्होंने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास का रंग लाएगा। विपक्ष की एकजुटता से जनता का भरोसा बढ़ेगा और भाजपा कमजोर होगी।  

सीएम बघेल का बीजेपी पर निशाना

बघेल ने कहा कि जब जवाहरलाल नेहरू को सेंगोल मिला तब अंग्रेज भारत छोड़ रहे थे और सत्ता का हस्तांतरण हो रहा था मगर रविवार को नये संसद भवन में किस सत्ता का हस्तांतरण हो रहा था। क्या सत्ता बदल रही थी। ऐसा तो नहीं है कि हम लोकतंत्र से राजशाही की तरफ जा रहे हैं।

 सीएम भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि यूपी के गौशाला संचालक मोटे और गाय दुबली हो गई हैं। सात साल से बीजेपी सरकार गोशालाओं का संचालन कर रही है। गोशालाओँ की गाय देख कर तरस आता है। 

बघेल ने दावा किया कि तीन साल में उन्होंने डेढ़ लाख हेक्टेयर पर 10 हजार गोशालाएं बनवाई हैं। सरकार गाय का गोबर 2 रुपये किलो और गोमूत्र 4 रुपये लीटर की दर से खरीद रही है। अब तक सरकार 120 लाख क्विंटल गोबर खरीद कर उर्वरक बना चुकी है। गोमूत्र से 60 हजार लीटर प्राकृतिक पेंट बनाया गया है।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगे बोले कि संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराया जाना चाहिए था। विपक्ष की मांग न मानना मोदी की हठधर्मिता है। बोले कि सांसद ब्रजभूषण शरण के खिलाफ कार्रवाई न होने से खिलाड़ियों के साथ अन्याय हो रहा है। कहाकि भगवान राम का ननिहाल, वनवास छत्तीसगढ़ में है। दक्षिण कौशल में 2200 किमी लंबा राम वन गमन परिपथ का निर्माण हम करा रहे हैं।

रिपोर्ट-पुष्कर सिन्हा

ये भी पढ़े:Chhattisgarh: FIR दर्ज न करने पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने थाने में किया हंगामा

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.