Advertisement
Chhattisgarh

Chhattisgarh: होली पर हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर, 50 फिक्स पॉइंट में 24 घंटे चेकिंग

Share
Advertisement

Chhattisgarh: राजधानी में होली पर हुड़दंग करने वालों पर सोमवार से शुरू हो गई है। हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के लिए बाज स्क्वॉड बनाया है। इसमें थाना और एंट्री क्राइम एंड साइबर यूनिट के स्पेशल जवानों को रखा गया है। स्क्वॉड शहर में लगातार घूम रहा है। सड़क और कॉलोनी के भीतर हुड़दंग करने वालों की धरपकड़ की जा रही है। सोमवार रात 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

जांच के लिए बनाए गए 50 फिक्स पाइंट

इधर सड़क पर भी पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शहर में जांच के लिए 50 फिक्स पाइंट बनाया गया है। जहां 24 घंटे जांच चल रही है। शहर आने-जाने वाली एक-एक गाड़ियों को रोककर जांच की जा रही है। कारों की डिक्की खोलकर देखा जा रहा है। तीन सवारी, बिना नंबर, बिना दस्तावेज और नशे में गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियां जब्त की जा रही है। इन गाड़ियों को त्योहार के बाद कोर्ट से छुड़वाना होगा।

घरों से उठाए जा रहे बदमाश

त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस शहर में छापेमारी शुरू कर दी है। घर से गुंडा, बदमाश, वारंट और चाकूबाजी को उठाया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई के डर से कई बदमाश शहर से भाग गए हैं। कुछ अपने घर ही नहीं आ रहे हैं। पुलिस बदमाशों को कोर्ट पेश कर जेल भेज रही है। त्योहार के बाद ही वे जेल से छूट पाएंगे। कार्रवाई के लिए सभी थानों में दो-दो टीम बनाई गई है। इसमें एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को भी लगाया गया है, जो शहर में अड्डेबाजी और नशा करने वालों को पकड़ रहे हैं।

कोर्ट से छूटेगी गाड़ियां

शहर के 50 चौक-चौराहों और सड़कों पर पुलिस की जांच शुरू हो गई है। तीन शिफ्ट में पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि जांच 24 घंटे चलते रहे। हर जगह जांच टीम को ब्रीद एनालाइजर दिया गया है। त्योहार में लोग नशे में गाड़ी चलाते हैं। यही हादसे की वजह बनती है। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को जुर्माना नहीं वसूला जाएगा। कोर्ट से उन्हें अपनी गाड़ी छुड़वानी पड़ेगी। जहां नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना वसूला जाएगा। पटाखे की आवाज वाले सायलेंसर को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा। ऐसी गाड़ियों से सायलेंसर निकाला जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 94791-91234 जारी किया है। इसमें लोग शिकायत कर सकेंगे।

94791-91099 पर करें कॉल

पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उसमें कॉल करते ही पुलिस पांच मिनट के भीतर पहुंच जाएगी। त्योहार पर थाना के अलावा 600 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। हर थाना क्षेत्र में दो-दो पेट्रोलिंग घूमेगी। सभी अधिकारियों को अलग से टीम दी गई है। त्योहार की सुरक्षा और कार्रवाई के लिए आधा दर्जन स्क्वॉड बनाया गया है। आईटीएमएस के तहत लगे कैमरों से भी नजर रखेगी।

त्योहार में नहीं लगा सकेंगे मुखौटा

पुलिस ने त्योहार पर मुखौटा लगाने पर प्रतिबंध लगाया है। मुखौटा बेचने और लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। पानी भरे गुब्बारों न फेंकने की अपील की है। जानवरों के ऊपर रंग न डाले और केमिकल वाले रंग का उपयोग न करें।

ये भी पढ़े: एम्स को लेकर मचा बवाल, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कराया मुंडन

Recent Posts

Advertisement

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी हुए योगी के मुरीद, लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बताया ‘वर्ल्ड क्लास’

UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…

April 28, 2024

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

वो जिसे आपने जाना, परखा और पास किया, PM मोदी बोले- इंडी अलायंस वालों ने निकाला नया फॉर्मूला

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के दावणगेरे में सार्वजनिक जनसभा को…

April 28, 2024

Pilibhit: कार और ट्रैक्टर ट्राली के बीच जबरदस्त भिड़ंत, दुल्हे समेत सात लोग हुए घायल, एक की मौत

Pilibhit: पीलीभीत जिले में बीसलपुर दियोरिया कला मार्ग पर रविवार को आमने-सामने से तेज गति…

April 28, 2024

This website uses cookies.