Advertisement
Chhattisgarh

CG: कांग्रेस के सीनियर लीडर का बयान, कहा- ‘महात्मा गांधी उस जमाने के राष्ट्रपिता, राहुल गांधी हैं राष्ट्रपुत्र’

Share
Advertisement

रायपुर: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने प्रेस कॉन्प्रेंस आयोजित की। राज्य के सभी जिलों में मंत्री और विधायकों ने मीडिया को संबोधित किया। राजधानी रायपुर के राजीव भवन में कांग्रेस के सीनियर लीडर सत्यनारायण शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी उस जमाने के राष्ट्रपिता थे और राहुल गांधी इस जमाने के राष्ट्रपुत्र हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के इस बयान पर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कर रही है।

Advertisement

‘जिस तरह से बीजेपी ने षड्यंत्र किया वह किसी भी पार्टी ने नहीं किया

सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी चार बार सांसद रहे। वो लोकसभा में जनता की आवाज उठा रहे थे लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जाता था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी ने षड्यंत्र किया वह किसी भी पार्टी ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया गया उनके माइक को बंद कर दिया। राहुल गांधी के बयान को सदन की कार्रवाई से हटा दिया गया। यह लोकतंत्र की हत्या की षड्यंत्र है।

इंदिरा गांधी को बताया राष्ट्र माता

पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र का दर्जा दिया। शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को हिला दिया, अब राहुल गांधी बीजेपी को हिलाकर रख देंगे। महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे, राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं। राहुल गांधी लोगों के आजादी की रक्षा करने वाले नेता हैं। राहुल गांधी ने अडाणी को लेकर सवाल पूछा था। उनके सवाल का जवाब नहीं दिया जा रहा बल्कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने इंदिरा गांधी को राष्ट्रमाता की श्रेणी का बताया।

कांग्रेस जनता के बीच में जाएगी और कांग्रेस की जीत होगी

सत्यनारायण शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी ने किसी जाति के नाम पर कोई बात नहीं की। देश की अखंडता की रक्षा करने वाले नौजवान की सदस्यता रद्द कर दी। जब सभी खुलासे होंगे तो कई बड़े-बड़े लोग जेल के सलाखों के पीछे नजर आएंगे। इस मामले को लेकर कांग्रेस जनता के बीच में जाएगी और कांग्रेस की जीत होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई गलत काम नहीं किया तो खुलकर सवालों का जवाब दो। उन्होंने कहा कि अगर सवालों का जवाब नहीं मिलता है तो साफ है कि दामन में दाग है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, अमन और मोहब्बत की यात्रा थी।

कहां-कहां आयोजित की गई प्रेस वार्ता

राहुल गांधी पर हुई कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। कांग्रेस के मंत्री, विधायक और नेताओं ने पत्रकारों से चर्चा की है। प्रदेश के 33 जिलों में से 11 जिलों में 11 मंत्रियों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, बाकी 22 जिलों में विधायक और कांग्रेस नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग में, मंत्री रविंद्र चौबे ने बिलासपुर में, मंत्री टीएस सिंहदेव ने सरगुजा में, मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा में, मंत्री शिव डहरिया ने बलौदाबजार में, मंत्री अमरजीत भगत ने महासमुंद में, मंत्री कवासी लखमा ने गरियाबंद में और वहीं सांसद दीपक बैज ने दंतेवाड़ा में प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

ये भी पढ़े: राहुल गांधी के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे कांग्रेसी, मंच पर कुर्सी के लिए आपस में भिड़े

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.