Advertisement
State

पंजाब में सरकारी दफ्तरों का बदला समय, सुबह 7:30 बजे ऑफिस पहुंचे सीएम भगवंत मान

Share
Advertisement

पंजाब में सरकारी दफ्तर खुलने के समय में बड़ा बदलाव किया है। आज (मंगलवार) से पंजाब में सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे और दोपहर दो बजे तक काम करेंगे। ऐसे पहली बार है कि राज्य में सरकारी दफ्तरों के समय को बदला गया है। इस संबंध में सभी विभागों को आदेश भी जारी कर दिया गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि इस नई पहल से हर किसी को फायदा होगा।

Advertisement

मुख्यमंत्री समेत कई हस्तियां पहुंची ऑफिस

पंजाब सरकार ने गर्मियों में बिजली की खपत को कम करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब पंजाब में सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेंगे। इस मुहिम की शुरुआत खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की, वह आज सुबह 7.30 बजे ही ऑफिस पहुंच गए।

साथ ही आईएएस ऑफिसर और फाजिल्का की डीसी सेनु दुग्गल ने भी अपनी फोटो ट्वीट करते हुए बताया है कि सुबह 7:44 पर वह ऑफिस पहुंच गई हैं।

इससे पहले सीएम भगवंत मान ने सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 2 मई से पंजाब में सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। मैं खुद सुबह 7:30 बजे अपने कार्यालय जाऊंगा। उन्होंने कहा, हमारी सरकार द्वारा एक नई पहल की गई है, जिसके कई फायदे होंगे और मैं इस पहल में पंजाब के लोगों के सहयोग की उम्मीद करता हूं। कहा जा रहा है कि पंजाब सरकार की ओर से यह कदम बिजली की बचत करने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें: आज PM मोदी से पंजाब CM भगवंत मान करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर हो सकती है बात

Recent Posts

Advertisement

आम आदमी पार्टी की तरफ से कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे दुर्गेश पाठक: संदीप पाठक

AAP: लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोऑर्डिनेशन कमेटी की…

May 1, 2024

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.