Advertisement
Bihar

President In Bihar: पहले दीक्षांत समारोह में मोतिहारी पहुंची राष्ट्रपति महोदया

Share
Advertisement

President In Bihar: भारत की प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय बिहार की यात्रा पर है। इसके लिए वो 18 अक्टूबर, बुधवार को पटना पहुंच गई। प्रथम दिन उन्होंने पटना में बिहार के चौथे ‘कृषि रोड मैपः 2023-2028’ की शुरुआत की। इसके अलावा राष्ट्रपति तीन शिक्षण संस्‍थानों के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होने का कार्यक्रम है।

Advertisement

President In Bihar: केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी में राष्ट्रपति

राष्ट्रपति गुरुवार, 19 अक्टूबर को मोतिहारी में महात्मा गांधी सेन्ट्रल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। दिक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने बताया कि, ‘’मुझे बताया गया है कि महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के विभिन्न शिक्षण कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या लगभग 60 प्रतिशत है। ऐसी होनहार छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन और बढ़ते हुए आत्म-विश्वास में मुझे भविष्य के विकसित भारत का स्वरूप दिखाई देता है”।

मोतिहारी में राष्ट्रपिता गांधीजी का जिक्र

दीक्षांत समारोह में माननीय राष्ट्रपति महोदया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा और उनके विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधीजी ने अहिंसा, करुणा, नैतिकता और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों में लोगों की आस्था बढ़ाई। भारतीय समाज, राजनीति और अध्यात्म को बहुत गहराई के साथ भारत की भाव-भूमि से जोड़ा। विश्व समुदाय के अनेक लोग गांधीजी में भारत का मूर्तिमान स्वरूप देखते हैं।

बापू के कहने पर लोगों ने अपनाया एकता का रास्ता

देश के प्रति महात्मा गांधी के विचार पर छात्रों से बात करते हुए राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि आप सब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा भारत-भूमि में किए गए पहले सत्याग्रह की स्मृति में स्थापित विश्वविद्यालय के छात्र हैं। ऐतिहासिक चंपारण सत्याग्रह के दौरान, इस क्षेत्र में गांधीजी बहुत लंबे समय तक रहे थे। उन्होंने आज से लगभग 106 वर्ष पहले चंपारण में लोगों को सामाजिक समानता और एकता का रास्ता दिखाया।

गांधी के सामने झुकी ब्रिटिश हुकूमत

छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार ने ब्रिटिश हुकूमत को झुकने पर मजबूर कर दिया। आज भी सामाजिक समानता और एकता का वही रास्ता देशवासियों को आधुनिक विकास के रास्ते पर आगे ले जाएगा और भारत एक विकसित देश के रूप में प्रतिष्ठित होगा।

ये भी पढ़ें- ICC World Cup: पाकिस्तान की भागीदारी, सांस्कृतिक सद्भाव और शांति की दिशा में सराहनीय पहल- Bombay HC

Recent Posts

Advertisement

पिछले दस सालों में सूझबूझ वाले पीएम साबित हुए मोदी जी- मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal in Karnal: करनाल में 23 मई को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल…

May 23, 2024

UP: बसपा सुप्रीमो का ‘जाति कार्ड’, मुस्लिमों को लेकर कही ये बात…

Mayawati in Mirzapur: उत्तरप्रदेश में हुई एक चुनावी सभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवर्ण…

May 23, 2024

Bihar: तेजस्वी ने कहा, अपनी होशियारी अपने पास रखें चिराग

Tejashwi to Chirag: बिहार में अभी लोकसभा चुनावों के दो चरण होना बाकी हैं. इन…

May 23, 2024

महाराष्ट्र के ठाणे में फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट, सात की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Blast in a Factory in Maharashtra:  महाराष्ट्र के ठाणे से एक बड़े हादसे की ख़बर…

May 23, 2024

70 साल की उम्र में एक बार फिर बसाया घर, नकदी, जेवर लेकर दुल्हनियां हो गई फुर्र…

Amroha news: 70 साल के बुजुर्ग को फिर से घर बसाना महंगा पड़ गया. उम्र…

May 23, 2024

विधि-विधान से होती थी शादी, अगले ही दिन घर से गायब हो जाते थे जेवर, नकदी और दुल्हन…

Looteri Dulhan Gang: अलीगढ़ में शादी के बाद ठगी के मामले सामने आए हैं. आरोप…

May 23, 2024

This website uses cookies.