Caste Census Bihar: बिहार में जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक कर दिए गए हैं। ऐसे में हर पार्टी इसे अपने नजरिए से देख रही है। जातिगत राजनीति की भूमि बिहार में यह जनगणना राजनीति की दृष्टि से अहम साबित होगी। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी राजनीतिक पार्टी इस जनगणना से लोकसभा और विधानसभा में जीत का आंकड़ा बैठा पाती है। फिलहाल जानिए इस जनगणना के बारे में क्या कहतें हैं राजनेता।
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि गाँधी जयंती पर इस ऐतिहासिक क्षण के हम सब साक्षी बने हैं। बीजेपी की अनेकों साजिशों, कानूनी अड़चनों और तमाम षड्यंत्र के बावजूद आज बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वे रिलीज किया। ये आँकड़ें वंचितों, उपेक्षितों और गरीबों के समुचित विकास और तरक़्क़ी के लिए समग्र योजना बनाने में अहम होंगे। वहीं हाशिए के समूहों को आबादी के अनुपात में प्रतिनिधित्व देने में देश के लिए नज़ीर पेश करेंगे।
लालू प्रसाद ने आगे कहा, ‘सरकार को अब सुनिश्चित करना चाहिए कि जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी हो। हमारा शुरू से मनाना रहा है कि राज्य के संसाधनों पर न्यायसंगत अधिकार सभी वर्गों का हो। केंद्र में 2024 में जब हमारी सरकार बनेगी तब पूरे देश में जातिगत जनगणना करवाएंगे। दलित, मुस्लिम, पिछड़ा और अति पिछड़ा विरोधी भाजपा को सत्ता से बेदखल करेंगे।’
बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, ‘जातीय जनगणना का अध्ययन करेंगे। बीजेपी ने भी जातीय जनगणना का समर्थन किया है। जातीय जनगणना में किसका उत्थान हुआ और किसका नहीं, यह भी जारी करना चाहिए था।’
बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा, पार्टी इस आंकड़े का अध्ययन करेगी। वहीं इस बात का भी अध्ययन करेगी कि किस मैकेनिज्म से गणना हुई है।
विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने जातिगत जनगणना की रिपोर्ट जारी की है। फिलहाल विवेक सिंह मुख्य सचिव के प्रभार में हैं। इस रिपोर्ट पर डालें एक नजर…
गणना के आधार पर जहां बिहार की जनसंख्या में हिन्दुओं का प्रतिशत 81.9986% है तो वहीं मुस्लिमों का प्रतिशत 17.7088% है। राज्य में ईसाई 0.0576%, सिख 0.0576%, बौद्ध 0.0851%, जैन 0.0096%, अन्य धर्म 0.1274%, कोई धर्म नहीं 0.0016% हैं।
वर्ग | जनसंख्या | प्रतिशत |
पिछड़ा वर्ग | (3,54,63,936) | 27.1286% |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | (4,70,80,514) | 36.0148% |
अनुसूचित जाति | (2,56,89,820) | 19.6518% |
अनुसूचित जनजाति | (21,99,361) | 1.6824% |
अनारक्षित | (2,02,91,679) | 15.5224% |
जनगणना के बाद यह स्पष्ट है कि हर पार्टी अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग को साधने की भरपूर कोशिश करेगा। इसी के साथ राजनीतिक पार्टियों की जीत में अनुसूचित जाति और अनारक्षित वर्ग के वोट भी अहम भूमिका निभाएंगे। ऐसे में देखना रोचक होगा कि चुनाव में पार्टियों की रणनीति क्या रहेगी।
रिपोर्टः सुजीत कुमार, ब्यूरोचीफ, बिहार
ये भी पढ़ें:
Nalanda news: हरनौत प्रखंड के कल्याणबिगहा थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के शिक्षक पर छात्राओं…
Road Accident in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से बड़े हादसे की ख़बर है. यहां तेंदूपत्ता…
CM Yogi in Chandigarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंडीगढ़ में एक जनसभा…
Film Stars Caste Vote: लोकतंत्र के पांचवें चरण में फिल्मी सितारों ने भी वोटिंग की.…
Threat to CM Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…
Basti: सोमवार को पांचवे चरण के चुनाव के लिए मतदान जारी है. वहीं यूपी में…
This website uses cookies.