Advertisement
Bihar

Bihar Begusarai Shooting : बिहार के बेगूसराय जिले में सनकी शूटर्स ने फायरिंग कर फैलाई दहशत

Share
Advertisement

बिहार के बेगूसराय जिले में सनकी शूटर्स द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने पटना समेत 6 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय और पटना के अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा और लखीसराय जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई है। इन जिलों की पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर बाइक सवार अपराधियों की तलाश में जुटी है। बेगूसराय की सीमाओं को सील कर दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार दो अपराधियों की तस्वीर मिली है। हालांकि, अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। बेगूसराय जिले में एनएच 28 पर मंगलवार शाम बाइक सवार अपराधियों ने 30 किलोमीटर तक गोलीबारी की, जिसमें एक की मौत हो गई और 9 अन्य लोग घायल हुए।

Advertisement

अपराधियों ने बिहार में फायरिंग से फैलाई दहशत

अपराधियों ने बेगूसराय जिले के फुलवरिया, बछवाड़ा, तेघड़ा और थाना चकिया क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने देर रात बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, पटना निवासी तीन युवकों समेत नौ लोगों को गोली लगी है। सभी का इलाज बेगूसराय स्थित सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में चल रहा है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। 6 जिलों में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है। पटना के ग्रामीण इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक मृतक चंदन कुमार बेगूसराय जिले के बरौनी का रहने वाला था। रंजीत कुमार (25 वर्ष) निवासी थाना घोसवरी पटना, विशाल कुमार (27 वर्ष) बाढ़ पटना, प्रशांत कुमार रजक (35 वर्ष) मरांची, जिला पटना को गोली लगी है। इसके अलावा रोहित कुमार, उंचा टोल, थाना-फुलवरिया, गौरव कुमार (23 वर्ष)  तियाय, दीपक चौधरी (22 वर्ष) रघुनंदनपुर थाना तियाय ओपी, अमरजीत दास (40 वर्ष) बरौनी फ्लैग, भरत यादव (45 वर्ष) कसहा थाना-चकिया ओपी और अमरजीत कुमार उर्फ जीतू (20 वर्ष) मल्हिपुर वीरपुर टोला थाना-चकिया ओपी गोली लगने से जख्मी हो गए।

Recent Posts

Advertisement

उन्नाव में तेज रफ्तार ट्रक की बस से भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 6 की मौत, 20 गंभीर रूप से घायल

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक यात्रियों से भरी बस तेज रफ्तार…

April 28, 2024

Unnao Fire: पत्नी से विवाद के बाद पति ने घर में लगाई आग, चपेट में आकर छह मकान और दो झोपड़ियां जलकर खाक, 2 झुलसे

Unnao Fire: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शुक्लागंज कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र के देवारा…

April 28, 2024

कमल पर पड़ा आपका वोट रामलला के श्रीचरणों में भारत की समृद्धि के लिए जाएगा- CM योगी

CM Yogi: 500 वर्षों के बाद अयोध्या में रामलला का आगमन हुआ। यहां के हस्तशिल्पियों…

April 28, 2024

पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी हुए योगी के मुरीद, लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को बताया ‘वर्ल्ड क्लास’

UP News: दक्षिण अफ्रीकी मूल के विस्फोटक इंग्लिश क्रिकेटर रहे केविन पीटरसन भी उत्तर प्रदेश…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: सपा को एक और बड़ा झटका, पूर्व विधायक जय चौबे समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा…

April 28, 2024

दो चरणों में मोदी ने सेंचुरी लगा दी और दोनों शहजादों का अभी तक खाता भी नहीं खुला, मैनपुरी में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय…

April 28, 2024

This website uses cookies.