Advertisement
Bihar

बिहार में जहरीली शराब पीने से अबतक 25 लोगों की मौत, रात में शवों को जलाया गया

Share
Advertisement

बिहार में रंगों का त्योहार होली खेली जा रही थी। इस दौरान यह होली कुछ लोगों के लिए मातम में बदल गई। राज्य के तीन जिलों में होली के जश्न के दौरान जहरीली शरीब पीने से 25 लोगों की मौत हो गई। माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Advertisement

जहरीली शराब पीने से 25 मौतों में से 10 की मौत सिर्फ बांका जिले में हुई है। कई लोग जहरीली शराब पीने से अस्पताल में भर्ती हैं। मृतक के परिजनों का कहना है कि सभी मौतें राज्य में छिपाकर बिकने वाली जहरीली शराब की वजह से हुई है।

पूरे घटनाक्रम पर बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी मौतें जहरीली शराब पीने से हुई है, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद भी असली वजह सामने आ पाएगी।

भागलपुर के नाथनगर इलाके के साहेबगंज में हुई मौतों के बाद परिजनों का कहना है कि सभी ने होली के दिन शराब का सेवन किया था। मृतक विनोद यादव की पत्नी ने कहा कि शराब पीने के बाद से ही उनके पति की तबीयत कुछ खराब होने लगी।

जब तक लोग कुछ कर पाते विनोद ने दम तोड़ दिया। शराब पीने से संदीप यादव, विनोद राय, मिथुन कुमार, नीलेश कुमार की मौत की पुष्टि हुई है। एक युवक अभी अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

दूसरी तरफ बिहार के मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में 4 लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी। यहां भी लोगों की मौत के पीछे जहरीली शराब बताया जा रहा है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, होली में जहरीली शराब पीने से 22 लोग बीमार हुए। सभी को मुरलीगंज पीएचसी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया था।

3 मृतक एक गांव दिग्घी के बताये जा रहे हैं, जबकि एक मुरलीगंज मुख्य बाजार के वार्ड 9 के निवासी हैं। हालांकि शराब से मौत के बारे में पुलिस और परिजन इनकार कर रहे हैं। शव को पुलिस ने आनन-फानन में रात के अंधेरे में जला दिया गया।

Recent Posts

Advertisement

Bihar : 4 जिलों में वज्रपात से 4 लोगों की मौत पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

CM Nitish : वज्रपात से भागलपुर में 1, दरभंगा में 1, पूर्वी चंपारण में 1…

July 3, 2024

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश सरकार का बजट हुआ पेश, बजट में महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए ऐलान

MP Budget 2024 : मध्यप्रदेश की सरकार ने बजट पेश किया। बजट को उपमुख्यमंत्री और…

July 3, 2024

भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 9,888 अभ्यर्थी चयनित, CM नीतीश ने बांटे नियुक्ति पत्र

Jobs in Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में राजस्व एवं…

July 3, 2024

अयोध्या पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने श्रीराम के चरणों में समर्पित किया मुरेठा, करवाया मुंडन

Samrat in Ayodhya : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अयोध्या पहुंचे. वह अयोध्या विशेष…

July 3, 2024

Jai Jagannath Rathyatra :  इस बार 2 दिन की रथयात्रा, 7 जुलाई की शाम को होगी शुरू, 8 को गुंडिचा मंदिर पहुंचेंगे रथ…

Jai Jagannath Rathyatra : ओडिशा के पुरी में प्रतिवर्ष निकलने वाली जगन्नाथ रथयात्रा इस साल…

July 3, 2024

Hemant Soren: हेमंत सोरेन फिर बनेंगे झारखंड के CM, चंपई सोरेन देंगे इस्तीफा

Hemant Soren: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बनेंगे. सत्तारूढ़ विधायकों की आज…

July 3, 2024

This website uses cookies.