Advertisement
State

Bihar: सुपौल में पुल का गार्डर गिरने से एक मजदूर की हुई मौत, कई घायल

Share
Advertisement

Bihar: बिहार के सुपौल से एक बड़ी ख़बर आ रही है। जहां पर सुबह एक पुल का गार्डर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि बिहार के सुपौल में शुक्रवार 22 मार्च यानि आज की सुबह एक पुल का गार्डर गिर गया। बता दें, कि घटना सुबह के करीब 7:00 बजे की बताई जा रही है। जिसमें एक मजदूर की मौत की पुष्टि की गई है। इस घटना में कई मजदूर दबने से घायल हुए हैं। इसकी संख्या अभी साफ नहीं हुई है। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर जुट गए। 152, 153 एवं 154 के बीच के पिलर का गार्डर गिरा है। 1200 करोड़ की लागत से पुल को बनाया जा रहा है।

Advertisement

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहा पुल

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुपौल के बकोर में यह पुल बन रहा है। और पुल का गार्डर गिरने के बाद कंपनी के सभी लोग फरार हो गए। वहीं बताया जा रहा है कि इस पुल का का काम ट्रांस रेल कंपनी कर रही है। कुल 10.5 किलोमीटर का पुल है। इसे भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है। यह पुल सुपौल के बकोर से मधुबनी के भेजा तक बनना है।

यह भी पढ़ें : https://hindikhabar.com/lifestyle/signs-on-tongue-that-tell-about-diseases-news-in-hindi/

बिहार के सुपौल में पुल का गार्डर गिरा, एक मौत

वहीं इस घटना के बाद तुरंत राहत बचाव का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि घटना के बाद वरीय अधिकारी भी पहुंचने लगे हैं। इस पूरे मामले में सुपौल के एसपी ने बताया कि छह लोग घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने किया हंगामा

उधर घटना के बाद आसपास के जुटे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मो. श्याम नाम के व्यक्ति ने कहा कि पुल का जो निर्माण हो रहा है उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है। पुल निर्माण जो मजदूर लगे रहते हैं उन्हें सेफ्टी के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता है। साथ ही स्थानीय लोगों के अनुसार पुल के गार्डर के नीचे 30 के आसपास मजदूर दबे हो सकते हैं। कई लोगों को निकालकर मोटरसाइकिल से ही सुपौल इलाज के लिए पहुंचाया गया।

घटना के बाद कंपनी का कोई स्टाफ नहीं आया

लोगों ने पुल निर्माण कंपनी पर भी गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि घटना के बाद कंपनी का कोई नहीं आया। यहां तक कि कोई छोटा स्टाफ भी नहीं आया है।

मजदूरों की संख्या 40 से 50 भी हो सकती है

वहीं मौके पर मौजूद मुखिया सुरेंद्र यादव ने कहा कि हम लोग कंपनी को बार-बार शिकायत करते थे। उल्टा हम लोगों को धमकी दी जाती थी कि जेल भिजवा देंगे। आप लोग रंगदारी मांगने के लिए आते हैं। सुरेंद्र यादव ने कहा कि मजदूरों की संख्या 40 से 50 भी हो सकती है।

रिपोर्ट:- Kunal Thakur

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Recent Posts

Advertisement

‘लालू यादव ने परिवार को बढ़ाया…हमने बिहार को…’, CM नीतीश कुमार का RJD पर निशाना

CM Nitish Kumar: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। कल चौथे…

May 12, 2024

राम और राष्ट्र एक दूसरे के पर्याय, जो राम का विरोधी वो राष्ट्र विरोधी, अमेठी में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अपने घोषणापत्र में विरासत टैक्स…

May 12, 2024

PM मोदी ने देश के विकास और विरासत दोनों को आगे बढ़ाने का काम किया, गोंडा में बोले अमित शाह

Amit Shah: उत्तर प्रदेश के गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री…

May 12, 2024

Bahraich: देश में वही शासन करेगा, जो प्रभु राम को मानता है, बहराइच में गरजे सीएम योगी

Bahraich: देश में राम मंदिर निर्माण पर रामद्रोहियों को ही आपत्ति हो सकती है क्योंकि…

May 12, 2024

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन

Gorakhpur: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु…

May 12, 2024

‘वो अपने बारे में इतना बोलती हैं…कुछ कहने को नहीं बचा’, विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के मतदान हो चुके हैं, चौथे…

May 12, 2024

This website uses cookies.