Advertisement
State

Bengal CM ने पीएम पर साधा निशाना! स्वास्थ्य केंद्रो को भगवा रंग करने का लगाया आरोप

Share

Bengal CM

Advertisement

रविवार को बंगाल मुख्यमंत्री(Bengal CM) ममता बनर्जी ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है। इसी दौरान उन्होनें पीएम मोदी पर सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में खर्च होने वाले धन को रोकने का आरोप लगाया है। इसी के साथ उनका कहना है कि केंद्र सरकार सभी स्वास्थ्य केंद्रो को भगवा रंग कर देना चाहती है।

Advertisement

भगवा रंग से रंगना चाहती है केंद्र सरकार

सीएम ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पीएम ने मुझे 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया है। इसी दौरान उन्होनें कहा कि केंद्र ने स्वास्थ्य के लिए मिलने वाले फंड को रोक दिया है। इसी दौरान केंद्र पर आरोप लगाते हुए उनका कहना है कि वह चाहते है कि सभी स्वास्थ्य केंद्रो को भगवा रंग से रंग दिया जाए। उन्होनें मीडिया से सवाल करते हुए कहा कि क्या हमें ऐसा करना चाहिए? हमारे राज्य का आधिकारीक रंग नीला और सफेद है। यह राजनीतिक रंग नहीं है।

भाजपा पर साधा निशाना

रंगों को लेकर इस बयान में उन्होनें आगे कहा कि क्या हमें हर जगह बीजेपी के रंग का ही इस्तेमाल करना होगा? वे तय करेंगे कि क्या लोग पहनेंगे? क्या खायेंगे? उन्होनें कहा कि हम अपनी आवाज उठा रहे हैं। और हम इन मुद्दों को जरुर उठाएंगे। आपको बता दें कि बंगाल में सभी सरकारी इमारतें जैसे सड़क, पुल, डिवाइडरों को नीले रंग से ही रंगा जाता है। इसी को लेकर नीले रंग पर ममता बनर्जी ने ऐसा बयान दिया है।

भाजपा ने दी प्रतिक्रिया

सीएम के इस बयान पर ममता बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। भाजपा के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि अगर वह भाजपा को भगवा रंग में देखती हैं तो वह कल रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के खिलाफ भी यही आरोप लगा सकती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र पूरे काउंटी में स्वास्थ्य सेवाओं में एकरुपता चाहता है। उन्होनें कहा कि यह सिर्फ इमारतों के रंग तक ही नहीं सीमित रहने वाला है।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/state/delhi-metro-accident-10-year-old-son-told-horrible-story-news-in-hindi/

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.