Barat Jodo Nyay Yatra: अलीगढ़ से होकर गुजरी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में राहुल गांधी ने अलीगढ़ वासियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने कहा कि चार में तीन अग्निवीर निकाले जाएंगे। निकलने वाले तीनों अग्निवार गरीब होंगे। वहीं उन्होंने यूपी में हुए पीपर लीक का आरोप भी सरकार पर ही मढ़ा। बोले, ये नहीं चाहते कि युवाओं को रोजगार मिले। राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने गरीबों और छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया है.
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ रविवार को अलीगढ़ से होकर निकली है। यात्रा अलीगढ़ के जमालपुर से शुरू हुई और उसके बाद शमशाद मार्केट तक राहुल गांधी ने रोड शो किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान अलीगढ़ की जनता को संबोधित करते हुए गौतम अडानी को जेबकट और देश के गृहमंत्री अमित शाह को लट्ठबाज़ बताया है। अलीगढ़ की जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह मोबाइल आज चाइना बना रहा है तो देश और दुनिया में चाइना का नाम होता है। मैं चाहता हूं कि यह अलीगढ़ अपनी तरक्की करे और इन मोबाइल पर मेड इन चाइना की जगह मेड इन अलीगढ़ होना चाहिए।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था का हाल बताया। अलीगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा हाथरस के लिए रवाना हो गई है।
रिपोर्टः अर्जुन देव वार्ष्णेय, संवाददाता, अलीगढ़, उत्तरप्रदेश
यह भी पढ़ें: BSP: कई सांसदों को नहीं भा रही ‘हाथी की सवारी’!, कहां जाने की तैयारी?
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”
Padma Award 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार 9 मई को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में…
Fatehpur: यूपी के फतेहपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने…
Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…
Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…
Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…
Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…
This website uses cookies.